Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
26-Aug-2026

चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की चौथी नवीन एकीकृत औद्योगिक (विनिर्माण) इकाई का शुभारंभ किया। गोदरेज ग्रुप द्वारा लगभग 450 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश से स्थापित यह इकाई मध्यप्रदेश में बढ़ते औद्योगिक विश्वास और ग्वालियर-चंबल अंचल में बदलते निवेश परिदृश्य का महत्वपूर्ण प्रतीक है। गोदरेज की इस चौथी नई एकीकृत विनिर्माण इकाई में 600 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश का दिल तो है ही अब देश-विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों के दिलों में भी बसता है। प्रसिद्ध औद्योगिक प्रक्षेत्र मालनपुर में गोदरेज की चौथी नई एकीकृत विनिर्माण इकाई का शुभारंभ उद्योग जगत के मध्यप्रदेश पर दिनों-दिन बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि चम्बल अब तेजी से बदल रहा है। प्रदेश में हो रही औद्योगिक प्रगति में चम्बल अपने इतिहास को पीछे छोड़कर अब पूरी क्षमता से अपनी एक नई पहचान बना रहा है। डिप्टी सीएम के बंगले पर उड़ाए नकली नोट मध्य प्रदेश के सरकारी खजाने में 600 करोड़ की गड़बड़ी के मामले में युवा कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया।बुधवार दोपहर करीब 2 बजे प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रतीकात्मक रूप से नोटों की गड्डियां लेकर पहुंचे। उन्होंने वित्त मंत्री को नोट सौंपने के लिए बंगले के अंदर जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने हवा में नोट उड़ा दिए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर टीटी नगर थाने पहुंचाया। प्रदर्शन खत्म होने के बाद भी बंगले के बाहर सड़क पर काफी देर तक नोट बिखरे रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। प्रदर्शन को लेकर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने भारतीय मुद्रा का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटों को पैरों के नीचे फेंका गया जिससे कांग्रेस की सोच और स्तर का पता चलता है। शिक्षक भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती-2025 और रिक्त पदों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के बीच बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानीं गईं तो शिक्षक दिवस से वे खुद 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। स्टूडेंट्स की जान खतरे में डालने पर CM का संज्ञान देवास की जिस स्कूल वैन में बच्चों को बैठकाकर पानी से भरे अंडरब्रिज से ले जाया जा रहा था उसके खिलाफ सीएम मोहन यादव ने कार्रवाई करने कहा है। इस मामले में वैन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है वाहन जब्त कर लिया गया है और स्कूल संचालक के खिलाफ भी अलग से प्रकरण दर्ज किया गया है।मामला 25 अगस्त का है। देवास के सिविल लाइन रेलवे अंडरब्रिज पर हुई जहां पानी भरा होने के बावजूद एक स्कूल वैन चालक ने बैरिकेड हटाकर वाहन को अंदर उतार दिया था।सिटी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को ले जा रही मैजिक वैन पानी अधिक होने के कारण अंडरब्रिज में बंद हो गई थी स्कूल ड्रेस देने के फैसले में बदलाव की तैयारी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8वीं तक के 56 लाख विद्यार्थियों को सिली हुई स्कूल ड्रेस देने के फैसले में बदलाव की तैयारी है। अप्रैल से शुरू हुए शैक्षणिक सत्र के करीब आधे से ज्यादा समय बीतने के बावजूद बच्चों को यूनिफॉर्म नहीं मिल सकी है। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग अब कैबिनेट से दोबारा मंजूरी लेकर ड्रेस की राशि विद्यार्थियों के बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजने की तैयारी कर रहा है। लड़कियों ने तलवार से करतब दिखाए भोपाल में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज जुलूस निकाला गया । ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की ओर से मंगलवारा से जुलूस निकालेगा। वहीं अशोका गार्डन क्षेत्र से भी जुलूस निकल रहा है। इनमें बड़ी संख्या में समाज के लोग हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवारा क्षेत्र में मुस्लिम समाज की कई लड़कियां तलवार से करतब दिखाती हुई नजर आई।