Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Aug-2026

चार वर्षीय बालक की मौत के बाद भडक़ा आक्रोश बालाघाट-बैहर मार्ग पर किया चकाजाम प्रदर्शन बिरसा में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन रक्षाबंधन पर बैगा परिवारों के बीच बांटे कपड़े और जरूरत की सामग्री बिरसा विकासखंड के ग्राम समनापुर के ग्रामीणों ने 26 अगस्त को जिला मुख्यालय पहुंचकर बदहाल सड़क की समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों और मरीजों को भी आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर वे पहले भी दो-तीन बार जनसुनवाई में शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। आदिवासी अंचल में बच्चों की लगातार हो रही मौतों के बाद बुधवार को समाज का आक्रोश सड़क पर उतर आया। मोहनपुर पंचायत के बैगाटोला निवासी चार वर्षीय लवकुश की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बालाघाट-बैहर मार्ग पर बंजारी तिराहे के पास चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग पर उपचार में लापरवाही और प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रभावित गांवों में बीमारी और मौतों का सिलसिला जारी है लेकिन प्रभावी उपचार और निगरानी नहीं हो रही। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बच्चे की मौत के बाद बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार का दबाव बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक के माता-पिता हैदराबाद में रोजगार के लिए गए थे और परिजनों को उनसे मिलने नहीं दिया गया। आदिवासी बाहुल्य बिरसा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोरखेड़ा के बैगा टोला में जरूरतमंद बैगा और आदिवासी परिवारों को कपड़े वितरित किए गए। सक्षम भारत अभियान के तहत पहुंची टीम ने महिलाओं पुरुषों और बच्चों को उनकी जरूरत और पसंद के अनुसार कपड़े उपलब्ध कराए। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बच्चियों को विशेष रूप से उनकी पसंद के कपड़े दिए गए ताकि त्योहार की खुशियां उनके जीवन में भी रंग भर सकें। अभियान के तहत परिवारों को शिक्षण सामग्री टूथब्रश टूथपेस्ट दंतमंजन हर्बल स्वास्थ्य उत्पाद ब्लीचिंग पाउडर और फिटकरी सहित अन्य जरूरी सामान भी दिया जा रहा है। इससे पहले वनांचल के भूतना गांव में भी बच्चों पुरुषों और महिलाओं को कपड़े वितरित किए गए थे। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के अवसर पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को जिला मुख्यालय सहित तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से घरों और मस्जिदों में इबादत का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने घरों में खीर व अन्य पकवान बनाकर फातिहा दिलाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। सुबह करीब 10 बजे जामा मस्जिद चौक पर परचम कुशाई के बाद सलातो-सलाम पेश किया गया और जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। रानी अवंती चौक पर तकरीर में पैगंबर साहब के जीवन और संदेशों पर प्रकाश डाला गया। चांदनी चौक के पास अमर शहीद आशीष शर्मा सहित वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। समापन पर देश में अमन शांति और भाईचारे के लिए दुआ की गई। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भरवेली में मुस्लिम समाज की ओर से भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में समाजजन ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली भरवेली के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी जहां स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान धार्मिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता इमरान खान ने मिश्रौली में रैली के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और उनके इंसानियत के संदेशों को बताया। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने बेटियों के सम्मान पड़ोसियों के साथ अच्छे व्यवहार और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया। पौराणिक शिव मंदिर परिसर बुट्टा में क्षेत्र की सुख-समृद्धि खुशहाली एवं शांति की मनोकामना को लेकर दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। सत्य साईं सेवा समिति के संयोजक लक्ष्मी नारायण झंझाड़े ने बताया कि अनुष्ठान का शुभारंभ 25 अगस्त को शाम 4 बजे अखंड रामायण पाठ के साथ हुआ। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ का विशेष शिव अभिषेक किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ उठाया। इस अनुष्ठान का समापन 26 अगस्त को विधि-विधानपूर्वक भगवान शिव के जलाभिषेक और महाप्रसाद (भंडारा) वितरण के साथ हुआ। ग्राम पंचायत टेकाड़ी में 26 अगस्त की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने सुंदर उइके के घर के पास करीब 8 फीट लंबा विशालकाय अजगर देखा। सूचना मिलते ही वन्यजीव प्रेमियों की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे लालबर्रा वनपरिक्षेत्र के जंगल में प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान में ज्ञानचंद शर्मा पुरसोत्तम सोनवंशी समेत अन्य वन्यजीव प्रेमियों ने सहयोग किया।