Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Aug-2026

AVBP ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर निकाली विरोध यात्रा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार 11 लाख 14 हजार रुपए का गांजा बरामद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा महाविद्यालय में छात्रों की समस्याओं व मांगों को लेकर 25 अगस्त को पीजी कॉलेज में प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कॉलेज प्रांगण से विरोध रैली निकालकर कालीपुतली चौक से वापस महाविद्यालय पहुंचकर तालाबंदी कर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि एनसीसी चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षण आधारित कोटा निर्धारित हो। उन्होंने बताया कि पूर्व में एनसीसी में चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर होता रहा है। लेकिन इस वर्ष प्रतिशत को आधार बनाया गया है। इसके अलावा तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में कई विद्यार्थियों के परिणाम विथहेल्ड दिखा रहा है। जिससे विद्यार्थी परेशान है। संगठन के पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रबंधन से मांग की है इस समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा द्वारा जनगणना 2027 में ओबीसी के लिए अलग विकल्प रखने व जातिवार जनसंख्या की वैज्ञानिक सटीक एवं विश्वसनीय गणना के लिए मानकीकृत कोड आधारित प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जातिगत जनसंख्या के वास्तविक आंकड़े सामने लाने के लिए गणना की प्रक्रिया स्पष्ट पारदर्शी व वैज्ञानिक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 में जातिगत जनसंख्या की गणना कराने का निर्णय समावेशी नीति निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है लेकिन ओबीसी की गणना के लिए अलग विकल्प नहीं दिए जाने और ओपन कॉलम व्यवस्था अपनाने से आंकड़ों की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े होते हैं। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के बीच चांगोटोला पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ओडिशा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 22.290 किलोग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत 11.14 लाख रुपए आंकी गई है। गांजा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो पिट्टू बैग और एक मोबाइल फोन सहित पुलिस ने कुल 11.20 लाख का मशरूका जब्त किया है। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम जयकुमार नायक और दुलामनी गुआल बताया। दोनों आरोपी ग्राम संकरी थाना झारबंध जिला बरगढ़ ओडिशा के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ कर रही है। वर्ष 2023 की आरक्षक भर्ती परीक्षा में कंप्यूटर सिस्टम से छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों को अनुचित तरीके से पास कराने के मामले में वारासिवनी पुलिस ने तीन साल से फरार 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विवेक शर्मा निवासी ग्राम चितहारी शिवपुरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 18 अगस्त 2023 को परीक्षा केंद्र की पर्यवेक्षक सोनिया साहू की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। इस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 हो गई है। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर बुधवार को 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बालाघाट शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मस्जिदों मदरसों घरों और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में आकर्षक सजावट और रोशनी की गई है। दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह परचम कुशाई के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगा। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मो. फारुख शेख ने बताया कि पर्व पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। जुलूस में डीजे नाच-गाने और हुड़दंग पर रोक रहेगी। उन्होंने समाजजनों से अमनो-अमान के साथ जुलूस में शामिल होने और धार्मिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की है। मुस्लिम जागृति मंच ने मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता विधेयक 2026 का विरोध जताया है। संघ पदाधिकारियों ने विधेयक के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा है।मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यह विधेयक न केवल संविधान के मूलभावना के विपरित है बल्कि यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विधेयक को इसके वर्तमान स्वरुप में वापस लेने नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने सहित अन्य मांगे सरकार से की है।