Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
28-Aug-2026

एंकर ​भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार को रक्षा बंधन का पर्व अनूठे अंदाज में मनाया गया। महापौर मालती राय ने महिला पार्षदों और समाजसेवी बहनों के साथ मुस्तैद पुलिसकर्मियों की कलाई पर सामूहिक रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान जोन अध्यक्ष बृजुला सचान समेत कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। त्योहार पर बहनों का यह स्नेह पाकर पुलिसकर्मियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पूरे समर्पण के साथ शहर की सुरक्षा का संकल्प दोहराया।