Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
22-Aug-2026

करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी की खबरें गलत करीना कपूर खान के तीसरी बार मां बनने की खबरों पर उनकी टीम ने सफाई दी है। टीम ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। दरअसल शुक्रवार को मुंबई में करीना का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपनी कार की ओर जाती नजर आईं। इस दौरान टीम के एक सदस्य ने उन्हें छाते से कैमरों से ढक रखा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। हालांकि करीना की टीम ने पुष्टि की है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं। मनोज मुंतशिर बोले- श्रीकृष्ण दुनिया के पहले साइकोलॉजिस्ट गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर का नाट्य शो ‘राधा से रणभूमि तक’ 22 और 23 अगस्त को इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में मंचित होगा। शो में श्रीकृष्ण की अनकही यात्रा को दिखाया गया है। मनोज मुंतशिर ने कहा कि श्रीकृष्ण दुनिया के पहले साइकोलॉजिस्ट थे और भगवद्गीता जीवन के दुखों का समाधान बताती है। उन्होंने अपनी दो साल की लेखन यात्रा राधा-कृष्ण के प्रेम और Gen-Z के लिए श्रीकृष्ण के संदेशों पर भी बात की। सारा अली खान की फोटो के लिए भिड़े पैपराजी सारा अली खान शुक्रवार को मुंबई में स्पॉट हुईं। वह पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं तभी दो फोटोग्राफर्स के बीच कैमरा स्पेस को लेकर विवाद शुरू हो गया। बहस बढ़ने पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई और अपशब्द भी कहे गए। अचानक हुए इस विवाद से सारा कुछ देर के लिए हैरान नजर आईं। वीडियो में वह नर्वस होकर मुस्कुराती हुई दिखीं और इसके बाद वहां से आगे बढ़ गईं। अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला से रजिस्टर्ड मैरिज की 53 साल के बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से शादी रजिस्टर करा ली है। दोनों ने शुक्रवार को गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में कानूनी प्रक्रिया पूरी की। अर्जुन और गैब्रिएला के दो बेटे हैं। स्थानीय नियमों के मुताबिक शादी के लिए जरूरी 15 दिन के इंतजार को विशेष अनुमति लेकर माफ कराया गया। दोनों की शादी गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर हुई।