Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-Aug-2026

जबलपुर। आधार से जुड़ी पुरानी और जटिल समस्याओं के समाधान के लिए अब आसपास के जिलों और दूसरे शहरों से भी लोग जबलपुर पहुँच रहे हैं। यहाँ आधार केंद्र के अधिकारी पिनकोड जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत जानकारियों के आधार पर वर्ष 2012 से 2014 के दौरान बने पुराने रिकॉर्ड्स की तलाश कर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। हाल ही में ऐसे ही कई मामलों में डेटा का सही मिलान होने के बाद लोगों के नए आधार सफलतापूर्वक जनरेट किए गए हैं जिससे आवेदकों को बड़ी राहत मिली है। जबलपुर के डीईजीसीएम चित्रांशु त्रिपाठी के अनुसार कई लोग अपना पुराना आधार कार्ड न मिलने पर दोबारा नया आवेदन कर देते हैं। बाद में किया गया यह एनरोलमेंट तकनीकी कारणों और डेटा मिसमैच की वजह से रिजेक्ट हो जाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका आधार पहले कभी बन चुका है तो नया आवेदन करने के बजाय पुरानी रसीद और दस्तावेज लेकर अपने पुराने रिकॉर्ड की जांच करवाएं। अधिकारियों की सही जांच और दस्तावेजी सत्यापन से वर्षों पुरानी जटिल समस्या भी आसानी से दूर हो सकती है। जबलपुर। बारिश के दौरान तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर आम जनता की सेहत पर पड़ रहा है। शहर में बुखार खांसी-जुकाम गले में खराश बदन दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। इस कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल जिला अस्पताल विक्टोरिया और निजी क्लीनिकों की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों में देखा जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में इन्फ्लुएंजा एडिनोवायरस और राइनोवायरस जैसे वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। वर्तमान में मरीजों में दिख रहे लक्षण भी इन्हीं सामान्य श्वसन संक्रमणों से मिलते-जुलते हैं। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि इसे किसी नए या अज्ञात वायरस का प्रकोप मानने के बजाय लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने तथा प्राथमिक लक्षण दिखते ही डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी है। बढ़ती महंगाई ने आम जनता की परेशानियां बढ़ा दी हैं। शक्कर समेत खाद्य सामग्री के दाम लगातार बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ता नजर आ रहा है। इसका सीधा असर आने वाले त्योहारों पर भी दिखाई देने लगा है। त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है लेकिन बढ़ती लागत ने मिठाई बनाने और बेचने वाले कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। शक्कर दूध मावा घी और अन्य सामग्री महंगी होने से मिठाइयों की लागत बढ़ रही है। ऐसे में दुकानदारों के सामने कीमत बढ़ाने या मुनाफा कम करने की चुनौती है। वहीं ग्राहकों को भी पहले की तुलना में मिठाइयों के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। व्यापारियों का कहना है कि महंगाई का असर बिक्री पर पड़ने की आशंका है। आम उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि त्योहारों से पहले आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। जबलपुर। मदन महल स्थित श्रीराम मंदिर में आज जय जगन्नाथ अंतर्राष्ट्रीय मिशन के पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए भगवान जगन्नाथ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा भगवान जगन्नाथ के चरित्र एवं उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर आधारित एक पुस्तक लिखी गई है। इस पुस्तक का विमोचन अगले माह भव्य आयोजन के दौरान किया जाएगा। आयोजन में राष्ट्रीय स्तर पर भगवान जगन्नाथ के गुणगान और भजनों की प्रस्तुति देने वाले प्रसिद्ध गायक एवं कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान कलाकार अपनी विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान जगन्नाथ की महिमा का गुणगान करेंगे। पंडित तिवारी ने बताया कि पुस्तक के माध्यम से भगवान जगन्नाथ के चरित्र संदेश और आध्यात्मिक महत्व को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसे भव्य स्वरूप देने की तैयारी है। विश्वविद्यालय परिसर में एबीवीपी के सदस्यता अभियान के दौरान हंगामा एनएसयूआई ने जबरन पर्ची काटने तो एबीवीपी ने अराजकता का लगाया आरोप जबलपुर स्थित विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान के दौरान भारी हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। मामले में एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माखन शर्मा ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई कार्यकर्ता और कुछ उपद्रवी परिसर में माहौल बिगाड़ने पहुंचे थे जिन्हें एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बाहर कर शांति व्यवस्था बनाए रखी। उन्होंने कहा कि सुबह से ही छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक संगठन की सदस्यता ले रहे हैं। दूसरी ओर एनएसयूआई नेता अनुराग शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि वे विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर कुलपति को ज्ञापन देने आए थे। उनका आरोप है कि एबीवीपी सदस्य छात्रों पर दबाव बनाकर 5 रुपये की सदस्यता पर्ची काट रहे थे और विरोध करने पर गाली-गलौज व विवाद शुरू कर दिया। जबलपुर। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। कटंगी बायपास क्षेत्र में निगम ने करीब 1.50 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।कॉलोनी सेल प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि वार्ड क्रमांक 72 के नन्दनी क्षेत्र में खसरा नंबर 366 और 367 पर विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी का निर्माण हटाया गया। कॉलोनी के पहुंच मार्ग के रूप में उपयोग हो रही शासकीय भूमि खसरा नंबर 370/1 रकबा करीब 650 वर्गमीटर को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया।कार्रवाई से पहले संबंधित निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए थे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सक्षम स्वीकृति के बाद कार्रवाई की गई। जबलपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तीसरे शुक्रवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय विधायक संतोष वरकड़े के साथ सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के गोसलपुर पहुंचे। अधिकारियों ने राशन दुकान खाद वितरण केंद्र स्वास्थ्य केंद्र और शासकीय कन्या माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर लोगों से संवाद किया और समस्याएं जानीं। कन्या शाला में छात्राओं से पढ़ाई पुस्तकों और साइकिल वितरण की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन भी चखा और छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई कर परिवार व समाज का नाम रोशन करने प्रेरित किया। इसके बाद अधिकारियों ने विद्यासागर सेवा आश्रम समिति द्वारा संचालित गौशाला का भी निरीक्षण किया।