Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
13-Aug-2026

अभिजीत दीपके बोले- जंतर-मंतर पर जल्द लौटेंगे दिल्ली में बैठक के लिए किसी ने जगह नहीं दी कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को छात्र आंदोलन की तर्ज पर एक और प्रदर्शन जल्द शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने इसे ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ बताया।दीपके ने आरोप लगाया हमने आज दिल्ली में अपने वॉलेंटियर्स की बैठक रखी थी। हम एक हॉल की तलाश कर रहे थे लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था। सभी लोग कहते रहे कि ऊपर से दबाव है। उन्होंने आरोप लगाया ‘ इन सब के पीछे BJP का हाथ है। इस तरह की कार्रवाई से हम पीछे नहीं हटेंगे।’ NEET पेपर लीक के मामले में CJP ने जंतर-मंतर पर 37 दिन धरना प्रदर्शन किया था। लेह-लद्दाख में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया लेह लद्दाख में गुरुवार सुबह 6:05 बजे भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक लद्दाख में आए इस भूकंप का केंद्र सतह से 10 किमी गहराई में था। फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है। मानसून सत्र का आज आखिरी दिन मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। 20 जुलाई से शुरू हुए सत्र में विपक्ष NEET पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संसद में चर्चा की पेशकश करते हुए स्पीकर को पत्र लिखा है। समय तय होने पर वे गुरुवार को जवाब दे सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष को शाह का “लेक्चर” नहीं चाहिए पहले बताएं कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा ‘मैं पूरी तरह निराश हूं। सरकार चर्चा चाहती है लेकिन विपक्ष भाग रहा है।’ उन्होंने कहा कि विपक्ष तैयार हो तो सत्र बढ़ाया जा सकता है। कैश कांड में जस्टिस वर्मा पर लगे आरोप साबित संसद की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा के ऊपर लगे तीनों आरोपों को सही पाया है। यह मामला 2025 में जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास के स्टोररूम से नकदी मिलने से जुड़ा है। पैनल की रिपोर्ट बुधवार 12 अगस्त को लोकसभा और राज्यसभा में पेश की गई। रिपोर्ट के मुताबिक स्टोररूम में 500 रुपए के नोटों की काफी मात्रा मिली थी। जयपुर में बारिश से जाम पेड़ गिरे बस पलटी उत्तरी बंगाल की खाड़ी में भी वेदर सिस्टम बनने से बुधवार को 20 राज्यों में अच्छी बारिश हुई। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में निम्न दबाव और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इनके चलते अगले 4 दिनों तक मध्य प्रदेश यूपी राजस्थान समेत 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के 5 से ज्यादा राज्यों में बुधवार को तेज बारिश दर्ज की गई। जयपुर में बुधवार को 4 घंटे से ज्यादा समय बारिश हुई। पानी से भरे गड्ढे के कारण बस पलट गई। बारिश और पेड़ गिरने से करीब सात घंटे तक शहर के ज्यादातर हिस्सों में ट्रैफिक जाम लगा रहा। अफगानिस्तान वनडे वर्ल्डकप 2027 के लिए क्वालिफाई अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे में आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया। बेलफास्ट में सोमवार को अफगानिस्तान ने गेंदबाजी चुनी। उसने आयरलैंड को 46.3 ओवर में 206 रन पर ऑलआउट कर दिया। फिर 44.5 ओवर में 7 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। राशिद खान ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। उन्होंने 3 विकेट भी झटके। ब्रिटेन में कट्टरपंथी नेता के सामने कूड़ेदान वाला उम्मीदवार ब्रिटेन में इन दिनों एक ऐसा उम्मीदवार चर्चा में है जो चुनाव प्रचार के दौरान कूड़ेदान जैसी पोशाक पहनता है और खुद को एलियन बताता है। काउंट बिनफेस नाम के ये उम्मीदवार क्लैक्टन उपचुनाव में रिफॉर्म यूके के कट्टरपंथी नेता नाइजेल फराज के खिलाफ मैदान में हैं। काउंट बिनफेस का कहना है कि चुनाव का नतीजा कुछ भी हो जीत उसी की मानी जाएगी। वह अपने अजीबोगरीब वादों की वजह से भी खूब चर्चा में है। वे हर नागरिक को सस्ता घर देने का वादा कर रहे हैं।