Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
12-Aug-2026

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हरेली तिहार को लेकर प्रदेशभर में उत्साह है। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भी हरेली की खास सजावट की गई। परिसर में ग्रामीण परिवेश और छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधि-विधान से कृषि औजारों की पूजा की और गौवंश का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि व अच्छी फसल की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई दी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कृषि मंत्री रामविचार नेताम समेत कई मंत्री विधायक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हरेली पर्व किसान खेती-किसानी कृषि औजारों और पशुधन के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जाता है। कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की ED गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए और केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। बघेल ने कहा कि पिछली बार सत्ता में आने पर कांग्रेस ने रमन सरकार के 15 साल के कार्यकाल का बदला नहीं लिया था लेकिन अब सरकार बनने पर “सबका हिसाब होगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में शामिल भाजपा नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। ED की कार्रवाई पर तंज कसते हुए बघेल ने कहा कि “जब-जब मोदी डरता है ED को आगे करता है।” उन्होंने ED अधिकारियों को लेकर भी कहा कि उनके कामकाज का हिसाब रखा जा रहा है। दुर्ग जिले के इंदिरा नगर बघेरा में पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में 26 वर्षीय कैलाश देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाई चॉइस सेंटर चलाते थे और पैसों के लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह कहासुनी के बाद आरोपी देवेंद्र देवांगन ने घर में रखी कुल्हाड़ी से कैलाश पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस विवाद की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिल्हाटी धनवारपारा में हरेली त्योहार के दौरान मुर्गे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल रूपेश धनवार (22) को परिजनों ने बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने हरेली के लिए मुर्गा खरीदा था। इसी दौरान छोटे-बड़े मुर्गे को लेकर कहासुनी हुई और बड़े भाई गौतम धनवार (40) ने हमला कर दिया। सूचना के बाद मोपका चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमले की वजह और इस्तेमाल किए गए हथियार समेत पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। दुर्ग जिले में 28 वर्षीय सिद्धांत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उसका शव महिला मित्र एंजलिना के घर की छत पर बेसुध मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक सिद्धांत करीब दो दिन से एंजलिना के घर पर था। घटना की रात दोनों समेत कुछ युवक-युवतियां पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान सिद्धांत और एंजलिना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद सिद्धांत छत पर चला गया। कुछ देर बाद एंजलिना ने उसे बेसुध हालत में पाया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और पार्टी में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।