Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
12-Aug-2026

खमरिया अंतर्गत कैलाश धाम मंदिर मार्ग की बदहाली से परेशान स्कूली बच्चों और अभिभावकों ने आज सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और धूल उड़ने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। हर साल संस्कार कांवड़ यात्रा से पहले केवल डस्ट डालकर खानापूर्ति कर दी जाती है जबकि मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के अधीन आने वाली इस सड़क का कोई स्थायी निर्माण नहीं कराया जा रहा। प्रदर्शनकारियों ने जल्द पक्की सड़क न बनने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी है। रांझी थाना क्षेत्र स्थित शोभापुर उदय नगर नंबर-2 में एक पुलिया के पास नवजात शिशु का शव मिला है। व्हीकल फैक्ट्री के सुरक्षा गार्डों की सूचना पर पहुंची रांझी पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर सीताराम बाकौड़े के नेतृत्व में शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि मामले की जानकारी और आरोपी का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से मिले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डिजिटल अरेस्ट के जरिए एक बुजुर्ग दंपति से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार जुलाई के अंतिम सप्ताह में सिविल लाइन निवासी प्रकाश पाल को एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले जालसाजों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स के केस में फंसाने की धमकी देकर डरा दिया। जालसाजों के खौफ के कारण दंपति करीब एक सप्ताह तक डिजिटल अरेस्ट की स्थिति में रहे। इस दौरान आरोपी उनसे लगातार जानकारी लेते रहे और दबाव बनाकर उनकी 21 लाख रुपये की एफडी तुड़वा ली। इसके बाद दंपति से 21 लाख रुपये एफडी के और करीब 99 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से ठगों के खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। मामले का खुलासा तब हुआ जब बाहर रहने वाली उनकी बेटी घर वापस आई और माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी लगी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की विशेष टीम ठगों के बैंक खातों और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के स्वशासी कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा कर्मचारी संघ ने डीन कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। संघ का कहना है कि 8 जुलाई को ज्ञापन देकर 15 दिन का समय दिया गया था लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन के बाद अधिष्ठाता को पुनः पत्र सौंपकर 5 व 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को पदोन्नति मृत्यु व सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी आयुष्मान योजना के सुपरवाइजरों-नोडल अधिकारियों का दो वर्ष में रोटेशन और लंबित मानदेय के भुगतान की मांग की गई। मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा सदर स्थित रामलीला मैदान में 100 सफाई मित्रों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंट विधायक अशोक रोहाणी और कैंट सीईओ राजीव कुमार बतौर अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान शहर को स्वच्छ रखने में योगदान देने वाले सभी 100 सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र और बरसाती देकर सम्मानित किया गया। संगठन अध्यक्ष डॉ. अजय वाधवानी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी नगर की स्वच्छता बनाए रखने वाले सफाई मित्रों के श्रम का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है।