Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
12-Aug-2026

शेयर बाजार में गिरावट: घरेलू शेयर बाजार में आज यानी 12 अगस्त को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 500 अंक टूटकर 77800 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 150 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 24300 के स्तर पर है। बाजार में रियल्टी और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। एन चंद्रशेखरन का इस्तीफा: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वे फरवरी 2027 तक चेयरमैन पद पर बने रहेंगे। उनका इस्तीफा 18 अगस्त को होने वाली टाटा संस की एजीएम से पहले आया है। चंद्रशेखरन 2017 में टाटा संस के चेयरमैन बने थे और टाटा परिवार से बाहर के पहले मैनेजर थे जिन्होंने समूह की कमान संभाली। उनके कार्यकाल में टाटा ग्रुप का कारोबार तेजी से बढ़ा लेकिन नए कारोबार में भारी निवेश और प्रदर्शन को लेकर टाटा ट्रस्ट्स के साथ मतभेद की खबरें सामने आई थीं। सोने-चांदी के दाम बढ़े: सोने और चांदी की कीमतों में आज भी तेजी जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट सोना 158 रुपये बढ़कर 10 ग्राम के लिए 1 लाख 53 हजार रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 46 रुपये महंगी होकर 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलो हो गई है। अगस्त के सिर्फ 12 दिनों में सोना करीब 10 हजार और चांदी करीब 16 हजार रुपये महंगी हो चुकी है। पान मसाला की प्लास्टिक पैकिंग पर बैन: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने पान मसाला की पैकेजिंग में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। नए नियमों के तहत कंपनियों को पान मसाला अब पेपर टिन या कांच के कंटेनर में पैक करना होगा। FSSAI ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड पैकेजिंग अमेंडमेंट रेगुलेशन 2026 को नोटिफाई कर दिया है और नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।