Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
11-Aug-2026

MP में 3 दिन से बारिश 527 लोगों का रेस्क्यू मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोगों का हाल मध्य प्रदेश में बीते 3 दिन से बारिश का दौर जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राज्य आपदा प्रबंधन के सिचुएशन रूम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बाढ़ प्रभावित इलाकों को देखा। प्रभावित लोगों का हाल भी जाना। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक प्रदेश में 527 बाढ़ प्रभावितों का रेस्क्यू किया गया है। भोपाल में 2 दिन में 8 इंच पानी गिर चुका है। यहां सोमवार-मंगलवार को सभी स्कूल बंद रहे। करीब 200 मकानों में ढाई फीट तक पानी घुस गया। रास्ते घंटों बंद रहे। कई जगह ट्रांसफार्मर और डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स तक पानी पहुंचने पर सुरक्षा के लिए सप्लाई बंद करनी पड़ी। कैबिनेट ने भोपाल-विदिशा फोरलेन को दी मंजूरी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में भोपाल-विदिशा मार्ग को फोरलेन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर बनने वाली इस परियोजना की लागत 1757 करोड़ 55 लाख रुपए होगी। इसके तहत मौजूदा 44.83 किलोमीटर लंबे दो-लेन मार्ग को पेव्ड शोल्डर के साथ चार-लेन में विकसित किया जाएगा। कांग्रेस का दावा-एमपी में दर्ज हुए 62 लाख केस एमपी में भाजपा की सरकार में 62 लाख केस छोटी-छोटी धाराओं में दर्ज किए गए हैं। इनमें ज्यादातर सरकार के दबाव में कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ता पर दर्ज किए गए हैं। बीजेपी की सरकार में दर्ज किए गए फर्जी केसों के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी।दूसरी तरफ जून के महीने में हुए राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन का नॉमिनेशन फॉर्म खारिज किए जाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा के खिलाफ कोर्ट में केस दायर करेगी।ये बातें भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एमपी कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की मीटिंग के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही हैं। सीएम बोले- वन भूमि में अवैध उत्खनन बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वन भूमि के अंदर किसी भी प्रयोजन के लिए डायवर्सन पर सख्त निगरानी रखी जाए। वन भूमि में अवैध उत्खनन बिल्कुल नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय उद्यानों और टाइगर रिजर्व की परिधि में मौजूद वन ग्रामों में कोई भी निर्माण या विकास कार्य आबादी को विश्वास में लेकर ही किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करे। प्रदेश में जिस तेजी से पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं उसके बाद वन पर्यटन की संभावनाओं से जुड़कर काम किया जाए। उज्जैन के 119 साल पुराने मंदिर में मनाया स्वतंत्रता दिवस देशभर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है लेकिन उज्जैन के प्रसिद्ध बड़े गणेश मंदिर में यह पर्व 4 दिन पहले मंगलवार (11 अगस्त) को ही मना लिया गया। यहां स्वतंत्रता दिवस अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख के बजाय हिंदू पंचांग की तिथि के अनुसार मनाने की परंपरा है। इस बार श्रावण कृष्ण चतुर्दशी 11 अगस्त को होने के कारण मंदिर में पूरे विधि-विधान से ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मंगेतर से बात के बाद इंदौर का इंजीनियर लापता बेंगलुरु के नेलामंगला स्थित शिवगंगे पहाड़ियों में ट्रैकिंग के लिए गए इंदौर के 31 वर्षीय अद्वैत उपाध्याय का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। शुक्रवार सुबह पहाड़ी पर जाने से पहले उन्होंने करीब 8:30 बजे अपनी मंगेतर से फोन पर बात की थी। इसके कुछ देर बाद मोबाइल बंद हो गया और परिवार से संपर्क टूट गया।अद्वैत परिवार के इकलौते बेटे हैं। उनके पिता प्रमोद उपाध्याय इंदौर में प्रोफेसर थे और 2016 में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। फिलहाल परिवार में अद्वैत और उनकी मां ही हैं। अद्वैत लंबे समय से बेंगलुरु में एक फाइनेंस कंपनी में बतौर इंजीनियर काम कर रहे थे।