Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Aug-2026

स्वतंत्रता दिवस पर बस्तर संभाग के दूरस्थ इलाकों में इस बार तिरंगा शान से लहराएगा। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बीजापुर सुकमा और नारायणपुर के कुल 92 गांवों में आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इनमें बीजापुर के 33 सुकमा के 50 और नारायणपुर के 9 गांव शामिल हैं। इन इलाकों में तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी जिसमें स्थानीय नागरिकों स्कूली बच्चों और आत्मसमर्पित माओवादियों की भागीदारी होगी। यात्रा 12 अगस्त को नारायणपुर से शुरू होकर दंतेवाड़ा होते हुए बीजापुर पहुंचेगी। इसका समापन 14 अगस्त को बीजापुर की करेगुड्डा पहाड़ी पर होगा। सक्ती जिले के भोंथिया तहसील कार्यालय के सामने दो बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से परेशान एक परिवार ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आमापाली निवासी संतोष कुमार पटेल का आरोप है कि उनके दोनों बच्चों के जन्म पंजीयन के लिए करीब तीन साल पहले ग्राम पंचायत में आवेदन किया गया था लेकिन अब तक प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए। परिवार के मुताबिक जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने से बच्चों के आधार कार्ड स्कूल दाखिले और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत हो रही है। मामले की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में भी की गई लेकिन समाधान नहीं होने पर परिवार ने तहसील कार्यालय के सामने आंदोलन शुरू किया परिवार ने दोनों बच्चों का तत्काल जन्म पंजीयन और प्रमाण पत्र जारी करने के साथ लापरवाही के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। विश्व आदिवासी दिवस नहीं मनाने और बधाई नहीं देने के कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आज 15 जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है। चंद्राकर ने कहा कि 9 अगस्त विश्व के मूल निवासियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस है और कांग्रेस को पहले संबंधित प्रस्ताव पढ़ना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को उससे किसी मार्गदर्शन की जरूरत नहीं है। साथ ही सवाल किया कि कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए अब तक क्या किया है। महिला जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदारों को प्रतिनिधि बनाए जाने पर रोक लगाने सरकार ने राजपत्र जारी किया है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विवादों से अलग हटकर इस फैसले पर काम होना चाहिए। निकायों में 33 प्रतिशत और पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए है। कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस महिला और महिला पुत्र के प्रभाव में चल रही है। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि पार्टी में महिलाओं और उनके परिवार का ही ज्यादा दखल है। झारखंड में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर कथित लाठीचार्ज को लेकर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने हक और अधिकार की मांग कर रहे युवाओं पर पुलिस ने कार्रवाई की। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शनों को लेकर आवाज उठाती है लेकिन झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई के दौरान मौन है। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरी राजनीति और चयनात्मक विरोध करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि झारखंड के युवाओं के अधिकारों के लिए कांग्रेस क्यों नहीं बोल रही है। मंत्री ने कहा कि जनता कांग्रेस के इस कथित दोहरे रवैये को समझ रही है।