Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Aug-2026

तालाब निर्माण में गड़बड़ी पर जिला पंचायत अध्यक्ष नाराज मारई में मस्टर जीरो करने की जांच के निर्देश तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब भारत माता के जयकारों से गूंजा छिंदवाड़ा कांग्रेस ने अंग्रेजों से देश को आजाद कराया अब चंदा चोरों से भी मुक्ति दिलाएगी’ रनवे में खड़े विमान में खराबीबाल-बाल बचे नकुलनाथ और हरीश चौधरी दिव्यांग की समस्या सुनने जनसुनवाई छोड़ नीचे आए कलेक्टर जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों में लापरवाही और अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई गई।आरईएस विभाग द्वारा तामिया के साजकुही में निर्मित तालाब के कार्य को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तालाब का परीक्षण कर उसकी गुणवत्ता और निर्माण कार्य की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।वहीं परासिया के ग्राम मारई में चल रहे तालाब निर्माण कार्य में उपयंत्री द्वारा मस्टर जीरो किए जाने का मामला भी बैठक में सामने आया। मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरईएस के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया गया।बैठक में स्व-सहायता समूहों को जनपदवार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग के बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।वहीं अपूर्ण कार्यों को पूरा नहीं कराने वाले पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को दशहरा मैदान (पोला ग्राउंड) से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स खिलाड़ी जनप्रतिनिधि सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता के जयकारे और देशभक्ति के नारे लगाए। शहर में जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह दीपक सक्सेना महापौर विक्रम अहके सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का आयोजन जिला संयोजक अजय सक्सेना के संयोजन में किया गया। संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को अंग्रेजों से मुक्त कराया और अब भ्रष्टाचार पेपर लीक आदिवासियों पर अत्याचार जैसे मुद्दों के खिलाफ संघर्ष करेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार से जनहित के मुद्दों पर जवाब मांगने का आह्वान किया। मंडलम अध्यक्षों को क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की नसीहत दी गई।प्रशिक्षक राहुल राज ने संगठन की मजबूती जनहित के मुद्दों पर संघर्ष और आंदोलनों में आम जनता की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। शिविर के समापन पर कमलनाथ व नकुलनाथ के शुभकामना संदेश के साथ प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इमलीखेड़ा हवाईपट्टी पर मंगलवार सुबह 9:30 बजे विमान हादसा टल गया। इससे पूर्व सांसद नकुलनाथ और प्रदेश कांगे्रस प्रभारी हरीश चौधरी बाल बाल बच गए।निर्धारित समय पर विमान में नकुलनाथ और हरीश चौधरी समेत स्टाफ सवार हो गए थे। विमान उड़ान भरने की तैयारी में था लेकिन इंजन में तकनीकी खराबी आने से पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए टेक ऑफ रोक दिया। इससे दोनों नेताओं और स्टाफ को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल रवाना हो गए। जबकि नकुलनाथ को भी भोपाल जाना था लेकिन वे नागपुर चले गए। समय रहते तकनीकी खराबी सामने आने पर संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर हरेंद्र नारायण की संवेदनशीलता की तस्वीर सामने आई। दोनों पैरों से दिव्यांग युवक शंकर कहार अपनी समस्या लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था लेकिन पहली मंजिल पर चल रही जनसुनवाई तक सीढ़ियां चढ़कर पहुंचना उसके लिए संभव नहीं था। युवक की परेशानी की जानकारी मिलते ही कलेक्टर स्वयं नीचे पहुंचे और उसकी समस्या सुनी।शंकर कहार ने बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है और आने-जाने के लिए उसके पास कोई समुचित साधन नहीं है। वह गुब्बारे बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। रोजमर्रा के कामकाज और आजीविका के लिए उसने कलेक्टर से ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की मांग कीयुवक की समस्या सुनने के बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि नियमानुसार शंकर कहार को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की तत्काल कार्रवाई की जाए। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राज्य शासन ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण करने वाले जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मंत्री राज उदय प्रताप सिंह ध्वजारोहण करेंगे।समारोह में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान होगा। इसके पश्चात मंत्री राज उदय प्रताप सिंह मुख्यमंत्री के संदेश को संबोधित करेंगे। चार-पांच महीने में ही उखड़ने लगा निर्माण! जाम सांवली मंदिर की गुणवत्ता पर उठे सवाल जाम सांवली मंदिर परिसर में निर्माण कार्य की स्थिति ने एक बार फिर गुणवत्ता और जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। निर्माण पूरा हुए अभी चार-पांच महीने का समय भी नहीं बीता है और कुछ हिस्सों में टूट-फूट के बाद मरम्मत की तस्वीरें सामने आई हैं। इतनी कम अवधि में निर्माण में खराबी सामने आने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई हैवही कुछ हिस्सों में क्षति को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मंदिर संस्थान ने अपना पक्ष सामने रखा है। संस्थान का कहना है कि बारिश के कारण सभामंडप के एक डोम के POP का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इसे निर्माण में भ्रष्टाचार से जोड़कर किए जा रहे दुष्प्रचार को संस्थान ने तथ्यों से परे बताया है।संस्थान के मुताबिक मंदिर परिसर करीब 10 वर्षों से निर्माणाधीन और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। पुराने स्ट्रक्चर के कारण छत की वास्तविक लीकेज को बारिश से पहले तकनीकी रूप से पूरी तरह समझ पाना संभव नहीं था। इसी को ध्यान में रखते हुए छत की वाटरप्रूफिंग का काम शुरू किया गया जो अभी जारी है कार की सीट के नीचे छिपा रखी थी शराब 53 लीटर शराब आरोपी गिरफ्तार आबकारी विभाग के चौरई वृत्त अमले ने मुखबिर की सूचना पर बोहनाखैरी-उमरिया ईसरा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए जायलो कार से शराब का अवैध परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट के नीचे छह पेटियों में रखी देशी-विदेशी शराब के 296 पाव (53 बल्क लीटर) बरामद हुए। आरोपी की पहचान जनता नगर छिंदवाड़ा निवासी संदेश ठाकुर के रूप में हुई है। आबकारी विभाग ने शराब और वाहन जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई गई है। 211 घरों में डेंगू लार्वा का सर्वे 26 घरों में मिले लार्वा डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वार्ड क्रमांक 11 दयानंद सरस्वती और वार्ड क्रमांक 35 कुलबेहरा में 211 घरों का सर्वे किया। तीन दलों द्वारा किए गए सर्वे में 26 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा मिले जिन्हें लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों में कूलर टंकियों कंटेनर टायर आदि में जमा पानी की साप्ताहिक सफाई करने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। नागदेव में आबकारी की कार्रवाई ढाई हजार किलो लाहन जब्त नागद्वारी यात्रा के मद्देनजर आबकारी विभाग ने नागदेव क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान मेंहदावीर के एक घर से 5 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं घोड़वाड़ी खुर्द की पहाड़ी के पीछे तालाब के पास बने अड्डे से करीब 2500 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। लाहन के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई दमुआ वृत्त प्रभारी पूर्णिमा बरकड़े और जामई वृत्त प्रभारी नरेंद्र नागेश के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक हर्ष सोनी प्रधान आरक्षक करण सिंह इनवाती सचिन श्रीवास्तव अमृता साहू अनुराग गोनेकर और मिथुन उइके शामिल रहे। जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 120 आवेदकों की समस्याएं कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 120 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जमीन सीमांकन अतिक्रमण प्रधानमंत्री आवास पेंशन बिजली-पानी अनुकंपा नियुक्ति और विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ मामलों को समय-सीमा की बैठक में समीक्षा के लिए भी चिन्हित किया गया। सट्टे पर पुलिस का शिकंजा दो दिन में दो आरोपी गिरफ्तार अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांढुर्णा पुलिस ने ग्राम तिगांव में लगातार दो दिनों तक कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को पकड़ा। पुलिस ने आज को गणपति संडे के कब्जे से सट्टा-पट्टी और ₹710 नगद जबकि 11 अगस्त को बुद्धिराज शेंडे से सट्टा-पट्टी और ₹1010 की सट्टा रकम बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं