Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
12-Aug-2026

नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा शहर के एक विद्यालय की नाबालिग छात्रा से डेंजर रोड पर किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म की घटना 8 अगस्त की है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता के बयान के आधार पर 9 अगस्त को एफआईआर दर्ज की थी। मामले में जांच के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपी से अब पुलिस घटना को लेकर पूछताछ करेगी। बैहर विधानसभा क्षेत्र बिरसा ब्लॉक के बोन्दारी कुंडेकशा कोरका के बैगा आदिवासी अंचल का दौरा कर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने वहां के हालातो का जायजा लिया सरकारी स्कूल मे बने अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण कर वहां के डॉक्टर बीमार बच्चों वा महिलाओं की जानकारी ली और डॉक्टरों को बीमारो पर विशेष ध्यान देने की बात कही और बीमारो के लिए बनने वाले भोजन को भी खायापीड़ित परिवारों से मुलाकात की वहां के लोगों ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को जानकारी दी की हमारे गांव में पीने के पानी के लिए कोई सुविधा नहीं है हम आज भी नाले का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर है ग्रामीणों ने बताया कि जिस दिन बरसात होती है उस दिन नाले में बहुत ही ज्यादा गंदा पानी आता है जो की बहुत बदबू भी करता है उसे दिन ना तो हम पीने के लिए पानी ले सकते हैं ना ही उस दिन हम उस पानी से भोजन बना सकते हैं बरसात के कई दिनों में तो हमको भूखे भी रहना पड़ता है इन बातों से आप अंदाजा लगा सकते हैं की हालत किस तरह बदतर है हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बालाघाट शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों युवाओं और नागरिकों ने वंदेमातरम भारत माता की जय और जय हिंद के जयघोष से शहर को गुंजायमान कर दिया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।यात्रा का शुभारंभ उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। काली पुतली चौक स्थित भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के बाद आरती की गई। कार्यक्रम को उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित अन्य ने संबोधित किया। अभियान के तहत 13 अगस्त को नगर पालिका परिषद से सांकेतिक तिरंगा मैराथन रैली निकाली जाएगी। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सुबह 8 बजे उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से मौन रैली का आयोजन किया गया है। गुरूपूर्णिमा के बाद हिन्दु धर्मावल्बियों द्वारा हरियाली अमावस्या (जीवती) पर्व व शनि जंयती श्रद्धा व आस्था के साथ १२ अगस्त बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में भगवान श्री शनिदेव जी का १३२ वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शहर मुख्यालय के सराफा बाजार स्थित शनि मंदिर में सुबह शनिदेव का तेल से अभिषेक कर पुष्प से श्रंगार किया गया। तत्पश्चात् हवन पूजन व आरती कर भंडारा का वितरण किया गया। रात में विशाल शनि जागरण का आयोजन किया गया। इसमें गायक तुलसी पंचेश्वर द्वारा समधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। तहसील कार्यालय लालबर्रा में नकल शाखा की बिगड़ी व्यवस्था और पक्षकारों को हो रही भारी परेशानियों को लेकर अधिवक्ता संघ ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। अधिवक्ता संघ लालबर्रा के प्रतिनिधिमंडल ने 12 अगस्त को तहसीलदार भूपेंद्र अहिरवार को ज्ञापन सौंपकर नकल शाखा प्रभारी (सेक्शन राइटर) को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने शाखा में अतिरिक्त स्टाफ नियुक्त करने तथा पूरी व्यवस्था में बुनियादी सुधार करने की पुरजोर मांग की है। अधिवक्ताओं ने बताया कि नकल शाखा प्रभारी की मनमानी और गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली के चलते सैकड़ों आवेदन महीनों से लंबित पड़े हैं जिससे न्यायालयीन प्रकरणों की पैरवी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालबर्रा की एक आवश्यक बैठक 12 अगस्त को स्थानीय विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया तथा प्रतिवर्षानुसार आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त को सुबह 8 बजे स्व. नन्दकिशोर शर्मा प्रतिमा स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी समन्वय समिति सदस्य ज्ञानचन्द शर्मा एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव अनिल बब्बी शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 8:15 बजे सेवादल स्थल गुजरी चौक पर सेवादल अध्यक्ष मथुरा बिसेन व सुनिल अवधिया सुबह 8:30 बजे पिछड़ा वर्ग कांग्रेस गंज लालबर्रा में जिला अध्यक्ष मनीष कुशवाहा और सुबह 8:45 बजे बस स्टैंड गांधी चौक पर जनपद पंचायत के तत्वावधान में ध्वजारोहण संपन्न होगा।