Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
13-Aug-2026

शेयर बाजार में गिरावट शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा गिरकर 77700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 100 अंक नीचे आकर 24300 के आसपास है। बाजार में बैंकिंग और IT शेयरों में ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। निवेशकों की नजर बाजार की आगे की दिशा और कंपनियों के प्रदर्शन पर बनी हुई है। मुथूट फिनकॉर्प लाएगी 3 हजार करोड़ का IPO मुथूट फिनकॉर्प करीब 3 हजार करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लिए सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP दाखिल किया है। यह IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा और इसमें ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं है। कंपनी IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल भविष्य की पूंजी जरूरतों आगे कर्ज देने और कारोबार के विस्तार के लिए करेगी। गूगल ने Pixel 11 सीरीज लॉन्च की गूगल ने अपने ‘मेड बाय गूगल’ इवेंट में Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर दी है। इसमें Pixel 11 Pixel 11 Pro Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हैं। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 89999 रुपये बताई गई है। कंपनी ने इसके साथ Pixel स्मार्टवॉच और स्मार्ट टैग भी पेश किए हैं। नए फोन में ऑन-डिवाइस AI फीचर्स दिए गए हैं जिससे कई AI और कॉल ट्रांसलेशन फीचर्स बिना इंटरनेट के फोन पर ही प्रोसेस किए जा सकेंगे। कैब बुक करने वाले ग्राहकों को अब कन्फर्म बुकिंग के लिए एडवांस टिप या अतिरिक्त एड-ऑन के नाम पर ज्यादा पैसे देने से राहत मिल सकती है। सरकार ने रैपिडो ओला उबर और इनड्राइव जैसे राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म्स को अपने ऐप से ऐसे विकल्प हटाने के निर्देश दिए हैं। परिवहन मंत्रालय के मुताबिक बुकिंग के समय ग्राहकों से एडवांस टिप लेना उचित नहीं है। सरकार के इस कदम का मकसद कैब बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाना और ग्राहकों पर अतिरिक्त भुगतान का दबाव कम करना है। जुलाई में खुदरा महंगाई 4.45% देश में खुदरा महंगाई जुलाई में बढ़कर 4.45 फीसदी हो गई। यह लगातार सातवां महीना है जब खुदरा महंगाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जून में यह 4.38 फीसदी थी। खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने का असर महंगाई पर पड़ा है। जुलाई में फूड इंफ्लेशन बढ़कर 5.52 फीसदी हो गई जबकि जून में यह 5.32 फीसदी थी। खुदरा महंगाई लगातार दूसरे महीने RBI के 4 फीसदी के अनुमान से ऊपर रही है।