Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
13-Aug-2026

कंगना की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थीं साई पल्लवी साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी आज फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाने जा रही हैं लेकिन उनका सफर आसान नहीं रहा। बताया जाता है कि साई पल्लवी ने कभी कंगना रनोट की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। वह एक डांस शो से भी बाहर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। अगस्त 2023 में ‘रामायण’ में सीता के किरदार के लिए साई पल्लवी के नाम की आधिकारिक घोषणा हुई। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। चिरंजीवी को देखकर भावुक हुए पोटी मामा फिल्म ‘कोरियन कनकराजू’ के एक इवेंट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पोटी मामा अपने आइडल चिरंजीवी को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि वह कई सालों से चिरंजीवी से मिलने का सपना देख रहे थे। ऑडियंस में बैठे चिरंजीवी के पास पहुंचकर पोटी मामा उनके पैरों में झुक गए और भावुक होकर रोने लगे। चिरंजीवी ने उन्हें तुरंत उठाकर गले लगाया और अपने पास फ्रंट रो में बैठाया। इस दौरान चिरंजीवी ने उन्हें एक तस्वीर भी गिफ्ट की। वहीं चोट के बावजूद उनके भतीजे वरुण ने भी चिरंजीवी के पैर छुए। अफसाना खान के पुराने वीडियो पर विवाद ‘धुरंधर’ फेम पंजाबी सिंगर अफसाना खान के करीब सात साल पुराने एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया में एक कॉन्सर्ट के दौरान पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने बिना नाम लिए इस वीडियो पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आजकल कई लोग बिना गाने का मिजाज समझे गाना शुरू कर देते हैं। इसके बाद उन्होंने ‘भीगी पलकों पर नाम तुम्हारा है’ गाने को एक लेडी सिंगर की आवाज की नकल करते हुए गाया और फिर अपनी ओरिजिनल आवाज में भी इसे गुनगुनाया। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को अफसाना खान से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि बब्बू मान और अफसाना खान की ओर से इस मामले पर कोई सीधी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ‘रामायण’ की VFX आलोचना पर रणबीर का जवाब नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ के VFX को लेकर हो रही आलोचना पर रणबीर कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। रणबीर ने कहा कि लोग स्मार्टफोन और खराब इंटरनेट कनेक्शन पर ट्रेलर देखकर फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को जज कर रहे हैं। निर्देशक नितेश तिवारी और को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी फिल्म के VFX को लेकर ट्रोलिंग पर जवाब दिया। मेकर्स के मुताबिक फिल्म का VFX अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। उन्होंने दर्शकों से फिल्म को बड़े पर्दे पर खासकर IMAX 3D में देखने की अपील की है। रणबीर के मुताबिक कुछ VFX सीन्स को पूरा करने में कई साल तक का समय लगा है।