Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
13-Aug-2026

मध्य प्रदेश को गुजरात में मिले 8635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव 5700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। गुजरात के अहमदाबाद में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने रोड शो कर निवेश संवाद किया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों ने 8635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए। इनके क्रियान्वयन से 5785 लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने निवेश संवाद में अहमदाबाद सूरत भावनगर राजकोट और वडोदरा सहित प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से शामिल हुए 500 से अधिक उद्योगपतियों निवेशकों एवं कार्पोरेट प्रतिनिधियों को जनवरी 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। पेंच टाइगर रिजर्व में मछली माफिया का आतंक पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र (तोतलाडोह बांध) में चल रहे करोड़ों की कमाई के अवैध मछली कारोबार और संगठित माफिया के खिलाफ केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) ने इस मामले में मप्र सरकार से जवाब तलब करते हुए तत्काल एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की है। गौरतलब है कि पेंच टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में होने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने पेंच नदी पर महाराष्ट्र की सीमा में बने तोतलादोह डैम से मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद मप्र की सीमा से प्रवेश कर संगठित मछली माफिया पिछले कई सालों से बेखौफ होकर मछलियों के शिकार में लिप्त है। BJP नेता के जन्मदिन में चौकी प्रभारी मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र की कचनारा चौकी प्रभारी भीम सिंह राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चौकी प्रभारी भाजपा नेता शरद जैन के जन्मदिन समारोह में फिल्मी गीत ‘तेरे जैसा यार कहां’ गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सार्वजनिक रूप से एक राजनीतिक नेता के जन्मदिन समारोह में पुलिस अधिकारी की मौजूदगी और उनके गाना गाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भैंसों ने बाघिन को खदेड़कर बचाई चरवाहे की जान उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में बुधवार को शावक के साथ घूम रही बाघिन ने एक चरवाहे पर हमला कर दिया। बाघिन के झपट्टा मारते ही चरवाहा चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर उसकी भैंसें मौके पर पहुंचीं और बाघिन की तरफ दौड़ पड़ीं। भैंसों के आक्रामक रुख को देखकर बाघिन जंगल की ओर भाग गई। इस तरह भैंसों ने चरवाहे की जान बचा ली। घटना में 36 वर्षीय चरवाहा रामनरेश सिंह के हाथ में चोट आई है। उसे इलाज के लिए मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबलपुर रीवा-शहडोल में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम प्रदेश के पश्चिमी हिस्से को तरबतर करने के बाद अब मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम पूर्वी हिस्से में एक्टिव होगा। शुक्रवार से जबलपुर रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। इससे पहले गुरुवार को शिवपुरी-श्योपुर में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक 24 घंटे में इन दोनों जिलों में 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है।