Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
08-Aug-2026

सांसद पर चप्पल फेंकने वालों पर फूल बरसाए जय श्रीराम के नारे लगाए बिहार के बाहुबली सांसद पप्पू यादव पर चप्पल से हमला करने वाले दोनों आरोपियों का यूपी के बुलंदशहर में जोरदार स्वागत हुआ। शुक्रवार को जमानत पर रिहा होकर पहुंचे तो भाजपा नेताओं ने दोनों पर फूल बरसाए। दोनों ने खुली जीप में 7 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। सुमित गिरी- हैप्पी शर्मा ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए घर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। बारिश में भीगते हुए डांस भी किया। परिवार वालों ने दोनों को गले लगा लिया। सुमित भाजपा का नगर मंत्री है। वहीं हैप्पी मंडल महामंत्री है। थरूर बोले- RSS की विचारधारा नहीं बदली कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि RSS का मुख्य मकसद भारत को हिंदू राष्ट्र और हिंदुत्व के रूप में आगे बढ़ाना है और यह मूल विचारधारा आज भी नहीं बदली है। थरूर ने ये बात मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) की 15वीं वर्षगांठ पर कही। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को इसी कार्यक्रम में Gen-Z और Gen-अल्फा से 1 घंटे तक बातचीत की थी। दीपके बोले- पीएम स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को संबोधित करें कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री देश के युवाओं को संबोधित करें। उन्होंने शुक्रवार को X पर पोस्ट कर लिखा- हम प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि वे बताएं कि सरकार शिक्षा बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई के मुद्दों पर युवाओं के लिए क्या कदम उठा रही है। हिमाचल में यात्रियों से भरी बस पलटी7 की मौत हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस पलट गई। जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। हादसे में 11 यात्री घायल बताए हो गए। जिन्हें तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा फिर से रोक दी गई। 11 अगस्त तक जम्मू क्षेत्र में तेज बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की आशंका है।राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाले हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर चार फीट तक पानी भर गया। इससे गाड़ियां बीच रास्ते में फंस गईं। कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को भी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली में अब तक 127 मिमी बारिश हो चुकी है जो 2011 के बाद सबसे ज्यादा बारिश है।