D-Mart पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई:गोवर्धन घी के 198 पैकेट जब्त 150 लीटर स्टॉक की बिक्री पर रोक रीवा जिले में मिलावट और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘मिलावट से मुक्ति अभियान’ के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने डी-मार्ट स्टोर पर कार्रवाई की है। टीम ने स्टोर में उपलब्ध गोवर्धन ब्रांड घी के 198 पैकेट जब्त किए हैं जिनकी कुल मात्रा करीब 150 लीटर और बाजार कीमत लगभग 1 लाख 29 हजार रुपए बताई गई है। कार्रवाई के बाद संबंधित घी की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है। सतना पीएमश्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एससी राय सस्पेंड सतना में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने पीएमश्री शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. एससी राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छात्रा के साथ अनुचित वार्तालाप पद के दुरुपयोग अमर्यादित आचरण और लापरवाही के आरोपों की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। इसी मामले में निलंबन की फाइल को करीब सात महीने तक लंबित रखने वाले सहायक ग्रेड-3 हर्ष रावत को भी निलंबित किया गया है। बंधक बनाया वीडियो वायरल और फिर सुसाइड गुना जिले के आरोन इलाके में सुसाइड करने वाले युवक के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पहले कुछ लोगों ने युवक को बंधक बनाया उसके हाथ बांधे और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो पर गाना लगाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसी से परेशान होकर युवक ने सुसाइड कर लिया। आरोन इलाके के अमरपुरा गांव में रहने वाला कजोड़ बंजारा(40) पिता दीपा बंजारा दूसरों के खेत पर मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह वह घर से अनाज लेकर आरोन बेचने के लिए गया। इसके बाद वह गांव वापस आ गया। पन्ना सतना रीवा में हैवी रेन का अलर्ट मध्य प्रदेश के 3 जिलों पन्ना सतना और रीवा में शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 24 घंटे में 4 इंच तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर-जबलपुर समेत 52 जिलों में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। वहीं शिवपुरी जिले में शुक्रवार रात तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। पिछोर इलाके में रात 1 से 3 बजे तक हुई भारी बारिश के बाद महुअर नदी का जल स्तर बढ़ गया। इससे खोड़-पिछोर मार्ग बंद हो गया और गुरुकुदवाया समेत कई गांवों में पानी घुस गया। खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है।