Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-Aug-2026

दूषित पानी से 6 बच्चों की मौत 47 अस्पताल में भर्ती: पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने उठाए सवाल कांग्रेस नेता की मांग पर जागा प्रशासन शिवाजी चौक-हाई स्कूल मार्ग के गड्ढों की मरम्मत शुरू मुंडीमाई से उज्जैन-सीहोर के लिए रवाना हुई कांवड़ यात्रा बम-बम भोले के जयघोष पर झूम उठे श्रद्धालु बैहर विधानसभा क्षेत्र में दूषित पानी और बीमारियों से बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। बोन्दरी और कुंडेकशा गांव में एक महीने के भीतर 6 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले पांच दिनों में 47 बच्चों को शहीद भगत सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें 41 बच्चे अभी भी उपचाररत हैं। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने जिला अस्पताल पहुंचकर बीमार बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आज भी लोग नाले का पानी पीने को मजबूर हैं। मुंजारे ने मामले को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए प्रशासन और सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सावरी में पिकअप की टक्कर से 73 वर्षीय वृद्ध लालचंद उके की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लालचंद शुक्रवार शाम बाजार से घर लौट रहे थे। रात करीब 7:30 बजे पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर घायल अवस्था में उन्हें कटंगी अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर नागपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। लालबर्रा नगर के शिवाजी चौक से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्ग की बदहाली को लेकर प्रशासन ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क पर जगह-जगह बने खतरनाक गड्ढों से आम लोगों और स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 7 अगस्त को जनपद पंचायत लालबर्रा में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी सचिव एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भाऊराम गाड़ेश्वर ने इस गंभीर समस्या को प्रशासनिक अधिकारियों के सामने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और लोगों को राहत देने की मांग की। मांग के बाद प्रशासन हरकत में आया और शिवाजी चौक-हाई स्कूल मार्ग के गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। कार्रवाई से स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों से लिए गए घी के नमूनों में कई ब्रांड अमानक पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन को संबंधित ब्रांडों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन बालाघाट द्वारा भी नगर के विभिन्न होलसेल घी विक्रेताओं की जांच की गई। इस दौरान रोहित ट्रेडर्स कुमार संस लक्ष्मी नारायण एजेंसी चोपड़ा सेल्स गुरुकृपा सेल्स और वाधवानी एजेंसीज का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वास्तु घी पर कार्रवाई करते हुए लगभग 60 लीटर घी जब्त किया गया। जब्त घी का नमूना जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जिले के वनांचल क्षेत्र बैहर के आदिवासी ग्राम बोंदरी और कुण्डेकसा में रहस्यमयी बीमारी से कुछ मासूम बच्चों की आकस्मिक मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में चिंता बढ़ गई है। बीमारी से प्रभावित कुछ बच्चों को इलाज के लिए शहीद भगत सिंह जिला चिकित्सालय बालाघाट में भर्ती कराया गया है। बच्चों की वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति जानने के लिए विधायक अनुभा मुंजारे ने अस्पताल का दौरा कर परिजनों से मुलाकात की गई। इस दौरान परिजनों ने बच्चों को हो रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और उपचार को लेकर अपनी समस्याएं बताईं। अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि बच्चों के साथ परिवार के प्रत्येक सदस्य की भी आवश्यक जांच कराई जाए। साथ ही मरीजों को समय पर दवाएं उपचार और उचित चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के पवित्र माह में भरवेली के ग्राम मुंडीमाई से जय माता दी सेवा समिति मुंडी माई द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा मुंडी माई मंदिर से बम-बम भोले की गूंज के साथ उज्जैन व सीहोर धाम के लिए रवाना हुई। यह कावड़ यात्रा पूरे क्षेत्र में मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें शामिल श्रद्धालुजन बैंड बाजे की धुन पर थिरकते हुए नजर आए। कांवडिय़ों का जत्था भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रवाना हुआ। श्रद्धालुओं का जत्था उज्जैन व सीहोर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इस जत्थे में १२५ श्रद्धालुजन शामिल है जो जिले व देश की सुख शांति व समृद्धि के लिए कामना करेंगे। विश्व आदिवासी/मूलनिवासी दिवस के उपलक्ष्य में लालबर्रा में सर्व आदिवासी सगा समाज द्वारा दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को ढोल-शहनाई की पारंपरिक धुन और सजोरपन त सेवा-सेवा के गूंजते नारों के बीच सर्व आदिवासी समाज द्वारा बिरसा मुंडा आदिवासी सामुदायिक भवन लालबर्रा में पूर्ण विधि-विधान से पाहंदी पारी कोपार लिंगो जी की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठों व युवाओं ने पारंपरिक पूजा-अर्चना कर समाज की सुख समृद्धि और एकजुटता की कामना की। इस दौरान स्वजातीय बंधुओ के साथ जिला कांग्रेस समन्वय समिति सदस्य व वन्यजीव प्रेमी ज्ञानचंद शर्मा भी उपस्थित रहे।