भोपाल दुग्ध संघ ने अपने लोकप्रिय ब्रांड साँची के दूध और दुग्ध उत्पादों को एक नए और आधुनिक रूप में बाजार में उतार दिया है। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. संजय गवानी ने स्पष्ट किया है कि यह कोई री-लॉन्च नहीं बल्कि उत्पादों की नई पैकेजिंग डिज़ाइन है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. गवानी ने कहा कि परिवर्तन संसार का नियम है और जो अच्छा दिखता है वही अच्छा बिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उपभोक्ताओं के लिए दूध के दाम में कोई वृद्धि नहीं की गई है कीमतें पूरी तरह समान हैं। संघ का मुख्य उद्देश्य बेहतरीन गुणवत्ता और नए आकर्षक लुक के साथ उपभोक्ताओं को स्वाद सेहत और साँची का अनूठा अनुभव कराना है। इसके साथ ही किसानों को बड़ा लाभ देते हुए डेयरी विकास बोर्ड द्वारा दूध खरीदी के दाम में ₹3 से ₹9 तक की बढ़ोतरी की गई है जो मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प को मजबूती दे रहा है।