Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-Aug-2026

CGPSC परीक्षा में परीक्षार्थियों के नाम को लेकर कांग्रेस के सवालों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में CGPSC ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों के नाम सामने आए हैं वे उनके वास्तविक नाम हैं और उन्हीं अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम को लेकर किसी तरह की गलतफहमी नहीं है और इस मामले में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में अभियान की जानकारी दी। इस बार बस्तर के उन गांवों में भी पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा जहां आजादी के बाद अब तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया था। विजय शर्मा ने बताया कि बीजापुर के 33 और नारायणपुर के 9 गांवों समेत 35 से अधिक गांवों में पहली बार ध्वजारोहण होगा। बस्तर में तिरंगा बाइक रैली निकालकर शहीद परिवारों और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तक भी तिरंगा पहुंचाया जाएगा। अरुण साव ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। रायपुर में 10 अगस्त को सुबह 10 बजे तेलीबांधा तालाब से भव्य तिरंगा यात्रा शुरू होगी जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न समाजों के लोग शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्रियों ने लोगों से घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा अभियान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करेगा। रायगढ़ जिले के तमनार पुलिस ने खड़े ट्रकों और ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य रात में बोलेरो से निकलकर सुनसान जगहों पर खड़े भारी वाहनों के डीजल टैंक से चोरी करते थे। पुलिस के मुताबिक जेपीएल प्लांट के गेट नंबर-2 के पास खड़े ट्रेलर से करीब 100 लीटर डीजल चोरी होने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान पुलिस ने किशोर कुमार चौहान को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बोलेरो 50 लीटर डीजल प्लास्टिक पाइप सब्बल और पेचकस बरामद किया। चोरी का डीजल खरीदने वाले दुर्गाचरण पटेल समेत कमलेश उरांव को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मंत्री ओपी चौधरी गजेंद्र यादव और लखनलाल देवांगन समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में बुनकर सम्मेलन में पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने बुनकर समाज को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार बुनकरों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में बुनकरों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। सीएम ने कहा कि बुनकरों के उत्पादों को बेहतर बाजार और व्यापक पहचान दिलाने के लिए देश के पांच प्रमुख हवाई अड्डों पर शोरूम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बुनकरों की मेहनत और हुनर को देशभर में बाजार उपलब्ध कराना है। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत साल्हेभांटा के बनवापारा और खासरपारा के बीच बरसाती नाला स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बारिश के दिनों में नाले में कमर तक पानी भर जाता है जिससे छात्र-छात्राओं को जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। पानी का बहाव तेज होने पर परिजन बच्चों को नाला पार कराकर स्कूल तक पहुंचाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री जनमन योजना से सड़क तो बन गई लेकिन नाले पर अब तक पुलिया का निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुलिया निर्माण की मांग की है ताकि बारिश के दौरान बच्चों की आवाजाही सुरक्षित हो स