Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-Aug-2026

कांग्रेस का जंतर-मंतर प्रदर्शन पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को 15वां दिन है। विपक्षी सांसदों ने आज भी संसद परिसर में तेज बारिश के बीच राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव देकर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा की मांग की है। सांसद मणिकम टैगोर ने गृह मंत्री अमित शाह से पूरे मामले पर बयान देने और न्यायिक जांच कराने की मांग की। 40 साल बाद बोफोर्स केस बंद करीब 40 साल पुराने बोफोर्स घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आखिरी याचिका भी खारिज कर दी। इसके साथ ही अब यह मामला पूरी तरह खत्म हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने कहा कि अब इस केस में आगे सुनवाई की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने 2005 के दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली अपील भी सुनने से मना कर दिया जिसमें हिंदुजा ब्रदर्स और बोफोर्स कंपनी को बरी कर दिया गया था।यह मामला 1986 की उस डील से जुड़ा है जिसमें भारत ने स्वीडन की कंपनी बोफोर्स से 1437 करोड़ रुपए की तोपें खरीदी थीं। बाद में आरोप लगे कि इस सौदे में कमीशन दिया गया था। घोटाले के आरोप से राजीव गांधी 1989 का चुनाव हार गए थे। खड़गे बोले- क्या मुझे रिजिजू से सीखना पड़ेगा दिल्ली में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज मामले में अमित शाह के बयान की मांग को लेकर राज्यसभा में खड़गे और रिजिजू के बीच तीखी बहस हुई। खड़गे ने सभापति से गृहमंत्री को सदन में बुलाने के लिए आदेश देने की अपील की। इस पर रिजिजू ने खड़गे पर विपक्ष के नेता के पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।खड़गे ने कहा क्या अब मुझे रिजिजू से सीखना पड़ेगा। वे चेयरमैन के चेंबर में जाकर बोलते हैं कि रोज मैं ही यहां आकर बोलता हूं। अगर मैं नियम नहीं पढ़ूंगा तो क्या उनकी दी हुई चीजें पढ़ूं? हूती विद्रोहियों का यमन और सऊदी अरब पर हमला ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को यमन और सऊदी अरब में एक साथ बड़े हमले किए।यमन में सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला हुआ है। इसमें 58 सैनिकों की मौत हुई और दर्जनों अन्य घायल हो गए।यमन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हमले का जवाब सही समय और सही जगह पर दिया जाएगा।दूसरी तरफ सऊदी के नजरान में हुए हमले में 11 नागरिक घायल हुए। इनमें 7 सऊदी नागरिक एक यमनी दो मिस्री एक पाकिस्तानी नागरिक और 4 साल का एक बच्चा शामिल है। उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर उत्तराखंड में लगातार बारिश से अलकनंदा मंदाकिनी भागीरथी समेत छह नदियां खतरे के स्तर पर बह रही हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश में घाट और मंदिर डूब गए हैं। देहरादून चमोली बागेश्वर में स्कूल बंद हैं। राज्य की 132 सड़कें और बद्रीनाथ गंगोत्री यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद किए गए हैं।