Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
07-Aug-2026

रवीना टंडन पर झपटा कुत्ता बाल-बाल बचीं मुंबई में फिल्म ओह माय डॉग की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस रवीना टंडन पर अचानक एक कुत्ता झपट पड़ा। रवीना ने समय रहते अपना हाथ पीछे खींच लिया जिससे उनका कपड़ा कुत्ते के मुंह में फंस गया। हालांकि एक्ट्रेस ने घबराने के बजाय काफी संयम दिखाया। खास बात यह रही कि रवीना स्क्रीनिंग से पहले रेड कार्पेट पर इसी कुत्ते के साथ प्यार से बातचीत और पोज दे रही थीं। बाद में रवीना ने कहा कि कुत्ते ने उन पर हमला नहीं किया था। कपिल शर्मा को शो में लाने के लिए चंदन प्रभाकर ने छोड़ा शो कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने कपिल शर्मा के संघर्ष के दिनों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। चंदन के मुताबिक द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के ऑडिशन में कपिल शर्मा रिजेक्ट हो गए थे जबकि उनका खुद का सिलेक्शन हो गया था। कपिल को शो में शामिल कराने के लिए चंदन ने मेकर्स से काफी आग्रह किया। मेकर्स ने कहा कि कपिल को जगह देने के लिए किसी एक कंटेस्टेंट को शो छोड़ना होगा। इसके बाद चंदन ने खुद शो छोड़ दिया और कपिल की एंट्री करवाई। ₹3 करोड़ लगाकर खोला शोरूम बंद हुई कंपनी; सलमान खान को समन चंडीगढ़ जिला कोर्ट ने Being Human Jewellery से जुड़े मामले में सलमान खान उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और कंपनी से जुड़े अन्य लोगों को समन जारी किया है। कोर्ट ने सभी को 5 अक्टूबर को पेश होने के आदेश दिए हैं। कारोबारी अरुण गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने सलमान खान के नाम और भरोसे पर करीब 3 करोड़ रुपये निवेश कर चंडीगढ़ में शोरूम खोला था। उनका दावा है कि शोरूम के उद्घाटन के लिए सलमान के आने की बात कही गई थी लेकिन बाद में कंपनी के ऑफिस बंद हो गए और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। सलमान पर केस करने वाले कारोबारी बोले- 3 करोड़ डूबे हार्ट अटैक आया चंडीगढ़ के कारोबारी अरुण गुप्ता ने सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान के खिलाफ शिकायत को लेकर अपनी परेशानी बताई है। अरुण का कहना है कि उन्होंने सलमान खान के नाम पर भरोसा करके Being Human Jewellery की फ्रेंचाइजी ली और करीब 3 करोड़ रुपये का निवेश किया। उनके मुताबिक कंपनी के अचानक बंद होने से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ। कारोबारी ने दावा किया कि इस सदमे के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी पत्नी भी बीमार हो गईं। अब कोर्ट ने मामले में संबंधित पक्षों को 5 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है। सुष्मिता मुखर्जी ने सी-ग्रेड फिल्मों के दौर को याद किया एक्ट्रेस सुष्मिता मुखर्जी ने अपने करियर के मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि उन्हें मजबूरी में सी-ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा था। एक भावुक वीडियो में उन्होंने कहा कि उन फिल्मों में काम करना उनके लिए बेहद परेशान करने वाला अनुभव था क्योंकि उनमें महिलाओं का अपमान किया जाता था। सुष्मिता ने कहा कि आर्थिक मजबूरियों के कारण उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए जिनका उन्हें आज भी अफसोस है। उन्होंने बताया कि उस दौर में कर्ज देने वाले लोग घर आकर उन्हें गालियां तक देते थे। पवन सिंह से तलाक के बीच ज्योति सिंह ने जताई मां बनने की इच्छा भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। जहां पवन सिंह अलग होना चाहते हैं वहीं ज्योति अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच ज्योति सिंह एक IVF सेंटर पहुंचीं और उन्होंने मां बनने की इच्छा जाहिर की। ज्योति ने कहा कि वह भी एक महिला हैं और उनका भी मन होता है कि उनका बच्चा हो। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर ऐसा मौका आता है तो वह इसी सेंटर में आएंगी।