Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-Aug-2026

​राजधानी भोपाल के 10 नंबर मार्केट सहित कई पॉश इलाकों में रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी के कमर्शियल उपयोग को लेकर कानूनी पेंच कसता जा रहा है। मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सख्ती बढ़ाए जाने के बाद नगर निगम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक तरफ व्यापारियों के तीखे हंगामे और आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ शीर्ष अदालत के सख्त आदेशों का पालन करने का दबाव है जिससे नगर निगम खुद को असमंजस की स्थिति में पा रहा है। ​इस बीच भोपाल की महापौर मालती राय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश सर्वोपरि हैं। व्यापारियों की सहूलियत और शहर के रहवासियों के हितों के बीच संतुलन बनाते हुए अदालत के आदेशों का पालन करने के लिए जल्द ही सभी पक्षों के साथ मिलकर एक व्यावहारिक और उचित समाधान निकाला जाएगा।