रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शैक्षणिक माहौल गरमाता नजर आ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कुलपति को एक कड़ा ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि परिसर में छात्रों से जुड़ी परीक्षा परिणाम में देरी पठन-पाठन की व्यवस्था बुनियादी सुविधाएं और अन्य प्रशासनिक समस्याएं लंबे समय से व्याप्त हैं।छात्र नेताओं ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि वे इन समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व में भी कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित में ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन हर बार सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले और धरातल पर कोई सुधार देखने को नहीं मिला। विद्यार्थी परिषद ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द से जल्द विद्यार्थियों की इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो छात्र व्यापक हित में सड़कों पर उतरेंगे और आगामी दिनों में एक उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में अनगढ़ महावीर मंदिर के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस ने गश्त पर तैनात पुलिस की डायल-112 स्कॉर्पियो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब डायल-112 वाहन महर्षि विद्या मंदिर से छोटी लाइन फाटक की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कांच टूट गए। दुर्घटना में चालक नीरज भार्गव के कंधे में गंभीर चोट आई है जबकि अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद बहस कर रहे आरोपी बस चालक को पुलिस ने बस सहित हिरासत में लेकर गोरखपुर थाने में जांच शुरू कर दी है। खितौला थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में जून माह में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी की रकम से खरीदी गई दो कारें और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार 12 जून को पालीवाल कॉलोनी निवासी कमल नारायण सोनी के घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हुई थी जिसकी जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पनागर निवासी अंकित कोरी आकाश पटेल और शनि पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें इस बड़ी चोरी का पर्दाफाश हुआ। आरोपियों से 212.3 ग्राम सोना 800.8 ग्राम चांदी के आभूषण और दो कारें जब्त की गई हैं और पुलिस अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच कर उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की कार्रवाई कर रही है। जबलपुर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ गोरखपुर CSP महादेव नागोतिया और ग्वारीघाट थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई करते हुए भीम नगर पानी की टंकी के पास खुलेआम बेची जा रही अवैध देसी शराब के अड्डे पर दबिश दी। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस अचानक कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी पुलिस को देखते ही फरार होने में कामयाब हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की है क्योंकि इससे लंबे समय से परेशान लोगों को राहत की उम्मीद बंधी है। पुलिस अब इस पूरे अवैध नेटवर्क की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसमें कौन-कौन शामिल है साथ ही अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी कड़ाई से जारी रहेगा। जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने अपनी 36 सूत्रीय मांगों पर कोई कार्रवाई न होने के विरोध में गुरुवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। कर्मचारी संघ का आरोप है कि अप्रैल और जुलाई में मांगपत्र सौंपने तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ कई दौर की वार्ता के बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया। संघ के अध्यक्ष संजेस यादव और महासचिव अंकित श्रीबास ने बताया कि कर्मचारियों की पदोन्नति सहित कई लंबित मांगों पर शासन के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आपात बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं आंदोलन जारी रहेगा। संघ ने इस पूरी स्थिति और आंदोलन की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन पर डाली है। जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर 30 वर्षीय ड्राइवर यशवंत राजपूत की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे लेकिन गोहलपुर पुलिस ने नाकाबंदी कर देर रात जबलपुर-सिवनी मार्ग पर खवासा बॉर्डर के पास से मुख्य आरोपी शिब्बू गोस्वामी बड्डू सोनी और एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ के अनुसार मृतक यशवंत का कुछ समय पहले शिब्बू के भाई से विवाद हुआ था जिसने बाद में आत्महत्या कर ली थी। इसी रंजिश के चलते साथ बैठने के दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने चाकू मारकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक के खिलाफ भी पूर्व में चार-पांच आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस फिलहाल आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।