राष्ट्रीय
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भोपाल नगर निगम सवालों के घेरे में है ।।। आखिरकार भोपाल नगर निगम इतने लंबे समय से बिना मास्टर प्लान लागू हुए रहवासी क्षेत्र में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किस आधार पर कमर्शियल टैक्स वसूल कर रहा था ? इसके लिए डायवर्सन की प्रक्रिया को भी नहीं अपनाया गया ।।। यह सवाल अब नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शविस्ता जकी ने उठाया है ।। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भोपाल नगर निगम ने बड़े-बड़े रसूखदारों को फायदा पहुंचाने के लिए अपनी मर्जी से मास्टर प्लान में हस्तक्षेप किया ।।। और छोटे लोगों की कोई चिंता नहीं की ।।। उन्होंने भोपाल नगर निगम पर कई सवाल खड़े करते हुए गंभीर आरोप लगाए ।।।