शुक्रवार को सैकड़ो मछुआरे राजधानी भोपाल आ पहुंचे ।।। यह सभी मछुआरे हलाली डैम में मत्स्य समिति के तहत काम करने वाले मजदूर हैं ।।। जो साल भर मछली पकड़ कर अपना जीवन यापन करते हैं और सरकार इन्हें वर्ष में एक बार जून जुलाई के महीने में डैफेट फंड देती है लेकिन इस बार 2 महीने निकालने के बावजूद अभी तक उन्हें यह राशि नहीं मिली है जिसके चलते उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है और वह राशि को लेने के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों से बात भी कर चुके हैं लेकिन उन्हें हर बार गुमराह किया गया ।।। जिससे नाराज होकर सैकड़ो मछुआरे राजधानी भोपाल के भदभदा स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय जा पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया ।।। मछुआरों ने ईएमएस टीवी से बातचीत करते हुए कहा कि यदि उनको राशि का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो फिर वह मंत्री के बंगले का घेराव करेंगे ।।।