Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
08-Aug-2026

सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त तेजी सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक पांच कारोबारी दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 7064 रुपये महंगा होकर 1 लाख 49 हजार 621 रुपये पर पहुंच गया। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 14094 रुपये बढ़कर 2 लाख 31 हजार 381 रुपये हो गई। शुक्रवार को ही सोने के दाम में 1181 रुपये और चांदी में 5707 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अमेरिका बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर मिडिल ईस्ट में जारी संकट और होर्मुज स्ट्रेट में सप्लाई प्रभावित होने के बीच अमेरिका भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर बन गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक भारत की जरूरत की करीब 67 फीसदी कुकिंग गैस अब अमेरिका से आ रही है। वहीं इक्विरस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार मई से जुलाई 2026 के बीच कतर से भारत का LNG आयात 91 फीसदी घटा जबकि अमेरिका से LNG सप्लाई में 253 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। डीपफेक और प्रोपेगैंडा कंटेंट पर सरकार सख्त भारत सरकार ने सोशल मीडिया कंपनी Meta को डीपफेक प्रोपेगैंडा और अवैध कंटेंट पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कंपनी से कंटेंट मॉडरेशन को मजबूत करने के लिए विस्तृत रोडमैप मांगा है। उच्चस्तरीय बैठक में Meta की टेक्निकल टीम ने हानिकारक ऑनलाइन कंटेंट से निपटने के लिए मौजूदा सिस्टम और उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपने मौजूदा सिस्टम में कुछ कमियां होने और काम करने के तरीके में बदलाव की जरूरत को भी स्वीकार किया है। मैगी विवाद में दुकानदारों को बड़ी राहत साल 2015 के मैगी विवाद से जुड़े दुकानदारों के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक केस दिल्ली हाईकोर्ट ने रद्द कर दिए हैं। ये मामले मैगी में लेड और मोनोसोडियम ग्लूटामेट की अधिक मात्रा पाए जाने के आरोपों के बाद दर्ज किए गए थे। जस्टिस मधु जैन की बेंच ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी CFTRI की जांच में मैगी के सैंपल सुरक्षित पाए गए थे। ऐसे में दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं बचता।