Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Jul-2026

ड्रग सप्लाई से जुड़े केस में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई गिरफ्तार! इंदौर पुलिस ने कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक नाना की गिरफ्तारी ड्रग सप्लाई से जुड़े केस में की गई है। एक ड्रग सप्लायर ने पुलिस के सामने नाना का नाम लिया है। नाना को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार करने के बाद राजेंद्रनगर पुलिस अज्ञात स्थान पर ले गई है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने अपने कानूनी सलाहकारों से चर्चा की है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। वही राज्यसभा सांसद और सीनियर वकील विवेक तन्खा ने X पर लिखा- इस तरह की कार्रवाई भविष्य में गंभीर परिस्थितियां पैदा कर सकती है। ऐसी परंपरा से बचा जाना चाहिए। विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो जूते चप्पल नहीं पहनूंगा कालापीपल से बीजेपी विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कें नहीं बनने तक जूते-चप्पल नहीं पहनने का ऐलान किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में खुले मंच से ये बात कही। हालांकि मुख्यमंत्री ने इन सड़कों को बनवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि विधायक को जूते-चप्पल त्यागने की जरूरत नहीं है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को शाजापुर के कालापीपल में किसान सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। दतिया में उपचुनाव के लिए बीजेपी से दूसरी दावेदारी दतिया में उपचुनाव लड़ने के लिए बीजेपी में एक और दावेदारी सामने आई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश मुड़ोतिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर टिकट मांगा है। हालांकि बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम इस सीट के लिए लगभग तय माना जा रहा है।2008 के बाद बीते 13 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि मिश्रा के प्रभाव वाले दतिया में किसी भाजपा नेता ने खुलकर टिकट की दावेदारी पेश की है। 19 गाड़ियों के काफिले के साथ निकले केंद्रीय मंत्री गडकरी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने निकले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी गुरुवार सुबह रतलाम जिले की बार्डर पर 5 मिनट रुके। कलेक्टर मिशा सिंह से जिले से गुजर रहे 8 लेन के बारे में बातचीत की। इसके बाद 19 गाड़ियों के काफिले के साथ वह निकल गए। रतलाम जिले से गुजर रहे 8 लेन पर कहीं भी नहीं रुके। उनसे मिलने के लिए कोई बीजेपी का नेता भी नहीं पहुंचा। आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी का पहला नामांकन दतिया विधानसभा उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन आज (गुरुवार) आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव ने अपने भाई केशव यादव के साथ कलेक्ट्रेट में स्थित तहसील कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही उपचुनाव में पहला औपचारिक नामांकन भी हो गया। दामोदर यादव केतली चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा सत्र से पहले सामूहिक अवकाश पर पटवारी प्रदेश के 24 हजार पटवारी 15 जुलाई से तीन दिन का सामूहिक अवकाश लेकर पांच दिन काम बंद रखेंगे। विधानसभा सत्र के ठीक पहले पटवारियों ने यह निर्णय राज्य सरकार की अनदेखी के चलते लिया है। सभी पटवारी वेतन रिव्यू कैडर रिव्यू प्रमोशन नहीं किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध रणनीति बनाने 12 जुलाई को भोपाल में बैठक भी करने वाले हैं। इसके लिए जिलों में कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपने का काम भी शुरू कर दिया गया है। ग्वालियर-चंबल में आज भारी बारिश का अलर्ट भिंड में रेड अलर्ट मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ग्वालियर-चंबल अंचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भिंड जिले में रेड अलर्ट घोषित किया गया है जबकि ग्वालियर मुरैना दतिया और शिवपुरी समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। उज्जैन और सागर संभाग के जिलों में भी तेज बारिश का अनुमान है। प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 10 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।