Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
09-Jul-2026

चोरों का तांडव थाने से 200 मीटर दूर चार दुकानों में चोरी सड़कों पर आवारा पशुओं का डेरा जिम्मेदार मौन: हादसे की आशंका पूर्णिया तालाब की टूटी दीवार बनी बड़ा खतरा : 300 एकड़ फसल पर मंडरा रहा संकट जिले के लालबर्रा मुख्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चार दुकानों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। निशाने पर श्रीराम कंप्यूटर सेंटर चेम्पीया टायर दुकान लहरी मोटर पार्ट्स और सा ताज मिल रहीं। चोरों ने दुकानों में तोड़फोड़ भी की जिससे व्यापारियों को अतिरिक्त नुकसान हुआ। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। हाईवे पर और थाने के इतने करीब हुई चोरी के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले के लालबर्रा नगर में आवारा मवेशी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। सर्राटी नदी मानपुर पुलिया जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और उत्कृष्ट विद्यालय के सामने मुख्य सड़कों पर दर्जनों पशु बैठे दिखाई दे रहे हैं जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। 9 जुलाई की सुबह मीडिया टीम के ग्राउंड निरीक्षण में भी यही स्थिति सामने आई। हैरानी की बात यह है कि इन मार्गों से रोज जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी गुजरते हैं लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने उनके मालिकों की पहचान कर कार्रवाई करने और जल्द ठोस व्यवस्था लागू करने की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। जिले की रट्टा ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम भानपुर स्थित पूर्णिया तालाब की जर्जर और टूटी सुरक्षा दीवार किसानों के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। लगातार हो रही बारिश के चलते तालाब भर गया है जबकि अभी बारिश का लंबा दौर बाकी है। ऐसी स्थिति में यदि तत्काल मरम्मत नहीं कराई गई तो अतिरिक्त पानी का तेज बहाव आसपास की लगभग 200 से 300 एकड़ कृषि भूमि को तबाह कर सकता है। किसान गर्जना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने इस लापरवाही पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि यह मामला सीधे किसानों की आजीविका से जुड़ा हुआ है लेकिन प्रशासन अब तक केवल औपचारिकता निभा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते टूटी दीवार की मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़े पैमाने पर फसल नुकसान तय है जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी। जिले के लालबर्रा पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड अपडेट कराने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार केवटोला कंजई निवासी कुमारी चारवी राजेश ठकरेले 9 जुलाई को आधार अपडेट कराने पोस्ट ऑफिस पहुंचीं। टोकन नंबर 23 पर उनका आधार अपडेट किया गया। आरोप है कि काउंटर पर मौजूद ऑपरेटर राहुल जामरे ने अपडेट शुल्क के नाम पर ₹125 मांगे। आवेदिका के पिता ने ₹130 दिए जिसके बाद ऑपरेटर ने ₹10 वापस कर दिए। इस पर उन्हें संदेह हुआ। जब आधार अपडेट की रसीद देखी गई तो उसमें शुल्क ₹0 दर्ज था। इसके बाद पूरे मामले पर सवाल उठने लगे। फिलहाल मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई गई है और जांच की मांग की जा रही है। बालाघाट जिले के खैरलांजी वन परिक्षेत्र में वन्यजीवों के साथ क्रूरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीपरटोला के जंगल में जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के करंट की चपेट में आकर एक नर भालू की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने भालू का कलेजा निकाल लिया और उसके नाखून उखाड़ लिए। वन विभाग को आशंका है कि कलेजे का इस्तेमाल तांत्रिक क्रिया के लिए किया जाना था। सबूत मिटाने के लिए भालू के शव के टुकड़ों को जंगल किनारे एक कुएं में फेंक दिया गया। वन विभाग ने सुरेंद्र और छबिलाल उइके को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। जिले में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों के निराकरण को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में वेतन नहीं मिलने सहित अन्य समस्याओं का शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग की है। अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय महामंत्री गीता कटरे ने कहा कि आशा कर्मचारी कोरोना काल सहित हर संकट में स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी साबित हुई हैं इसलिए उनकी जायज मांगों को प्राथमिकता से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो महासंघ को आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।