मवेशी चराने गए बुजुर्ग पर टाइगर का हमला मौत स्कूल में शराब पीकर पहुँचा शिक्षक फर्श में सोते हुए video आया सामने मां को बचाने पहुंचे बेटे पर लाठी-डंडों से हमला दोनों घायल बिना दस्तावेज और परमिट चल रहे वाहनों पर गिरी गाज पचासी हजार रुपये का जुर्माना वसूला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के स्थापना दिवस पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में एक बार फिर बाघ के हमले में ग्रामीण की जान चली गई। बिछुआ क्षेत्र के कोकीवाड़ा के जंगल मेंं मवेशी चराने गए 65 वर्षीय फागलाल धुर्वे सुर्रेवानी पर टाइगर ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह तब सामने आई जब शाम ६ बजे घर नहीं लौटने पर परिजनों ने जंगल में तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका क्षत-विक्षत शव मिला। शव पर टाइगर के हमले के स्पष्ट निशान मिलने के बाद वन अधिकारी-कर्मचारियों ने इसे बाघ के हमले की घटना माना जानकारी के अनुसार फागलाल धुर्वे बुधवार दोपहर अपने मवेशियों को चराने के लिए गांव से लगे जंगल में गया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के जंगलों में उनकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह भी खोजबीन जारी रहने के बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त रूप से जंगल में सर्च अभियान चलाया गया जहां कुछ दूरी पर फागलाल का शव बरामद हुआ। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था और आसपास के हालात से स्पष्ट हुआ कि उस पर टाइगर ने हमला किया था। परिजनों ने मौके पर शव की पहचान की। परासिया के प्राथमिक शाला देवरी बगाना में पदस्थ शिक्षक के खिलाफ गंभीर शिकायत सामने आई है। जनपद सदस्य सुनील अहाके ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि शिक्षक गणेश इवनाती अक्सर शराब के नशे में विद्यालय पहुंचते हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिकायत में कहा गया है कि नशे की हालत में शिक्षक न तो विद्यार्थियों को ठीक से पढ़ा पाते हैं और न ही अपनी शासकीय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों के भविष्य और मानसिक विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है तथा ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। जनपद सदस्य ने मामले की निष्पक्ष जांच कर शिक्षक को तत्काल विद्यालय से हटाने और उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है जिले के तिवड़ा कामथ गांव में मां-बेटे पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने गांव निवासी सियाराम परतेती पर हमला करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला घर का सामान लेकर गांव लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में सियाराम परतेती ने उन्हें रोककर बदसलूकी शुरू कर दी। मां को संकट में देख उनका बेटा संजू धुर्वे बचाने पहुंचा जिस पर सियाराम परतेती ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में संजू धुर्वे के कान सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।घायल संजू धुर्वे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने सियाराम परतेती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर गुरुवार को नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 40 यात्री वाहनों की जांच की गई। दस्तावेजों में कमी परमिट नियमों के उल्लंघन तथा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर 13 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 85 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं आपातकालीन द्वार में खामियां मिलने पर चार बसों के संचालकों को फिटनेस निरस्त करने संबंधी नोटिस भी जारी किए गए। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस पर नगर इकाई द्वारा युवा चेतना एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह और अभाविप महाकोशल प्रांत मंत्री सुव्रत बाझल ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान परिषद् की वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में अभाविप के पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ता प्राध्यापक विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सतेन्द्र सिंह मरकाम की अध्यक्षता में गुरुवार को विभागीय प्राचार्यों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन समय पर पाठ्यपुस्तक व साइकिल वितरण छात्रवृत्ति ई-अटेंडेंस और अपार आईडी से जुड़े कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग जुन्नारदेव तहसील के ग्राम पनारा में शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण और राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल और खेल मैदान के रूप में उपयोग होने वाली शासकीय भूमि को निजी भूमि दर्शाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने राजस्व अभिलेखों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा शासकीय भूमि से कथित रूप से दर्ज नाम हटाने की मांग की है। बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो रहा था अवैध रेत परिवहन वाहन जब्त पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़चिचोली मार्ग से बिना पंजीयन नंबर की महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत सहित जब्त किया। वाहन को पुलिस चौकी बड़चिचोली में शासकीय अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर जुर्माना अधिरोपित किए जाने के लिए प्रकरण कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा को भेजा जाएगा। अतरवाड़ा में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में गुरुवार को उद्योगपतियों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में कचरा संग्रहण पेयजल निर्बाध बिजली आपूर्ति और अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर चर्चा कर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक श्रीमती ओजस्वी काले ने बताया कि जिले के विकासखंडों में नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भूमि चिन्हांकन किया जा रहा है तथा ग्राम अतरवाड़ा की भूमि पर विकास कार्य पूर्ण होने के बाद उद्योग स्थापना हेतु आवंटन किया जाएगा। खरीफ सीजन को लेकर प्रशासन अलर्ट किसानों को समय पर मिलेगा उर्वरक खरीफ फसल के दौरान किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को उपसंचालक कृषि कार्यालय में उर्वरक कंपनियों के जिला प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपसंचालक कृषि मोरिस नाथ ने सभी कंपनियों को जिले में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने तथा प्राप्त स्टॉक को निजी विक्रेताओं सहकारी समितियों एमपी एग्रो और मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शीघ्र पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को ई-टोकन व्यवस्था के माध्यम से उर्वरक वितरित किया जाए ताकि खरीफ सीजन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।