Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-Jul-2026

जबलपुर । वंचित शोषित सामाजिक संगठनों का अखिल परिसंघ के जिलाध्यक्ष आकाश मलिक ने घमापुर थाना प्रभारी को पत्र सौंपकर एक महिला के साथ हुए गंभीर अपराध पर कार्रवाई की मांग की है। महादलित परिसंघ के अध्यक्ष द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लमती विजय नगर निवासी पीड़िता जया गुप्ता ने एक व्यक्ति पर लगातार 13 वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का संगीन आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। परिसंघ के अध्यक्ष आकाश मलिक ने बताया कि जब पीड़िता 4 जुलाई 2026 को अपने साथ हुए इस शोषण की शिकायत लेकर घमापुर थाने पहुंची तो वहां तैनात महिला डेस्क अधिकारी अनुराधा परस्ते ने कथित तौर पर शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया और बहाना बनाकर उसे थाने से भगा दिया। जबलपुर । रांझी के इंद्रा नगर भूमिया मोहल्ला में शादी की खुशियों के बीच दो बदमाशों द्वारा सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ललित भूमिया ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की जनसुनवाई में आवेदन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाए जाने की मांग की है। घटना 3 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 12:30 बजे की है जब ललित की भतीजी की शादी के घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था। पीड़ित के अनुसार इसी दौरान क्षेत्र के दो बदमाश मंजीत चौधरी और सोनू चौधरी वहां पहुंचे और उनके बड़े भाई अमर भूमिया से शराब पीने के लिए 1000 रुपये मांगने लगे। अमर द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मंजीत चौधरी ने पास रखी चाकू से अमर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसके पेट और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर मुस्तैद गोहलपुर थाना पुलिस ने चोरियों और लूट की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए 3 बड़ी नकबजनी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 शातिर चोरों और लूट के मामले में फरार 5 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 13 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर एक एक्टिवा और मोबाइल बरामद किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ सीएसपी उदयभान बागरी और थाना प्रभारी रीतेश पांडे के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पहली बड़ी कार्रवाई समता कॉलोनी निवासी शरद आचार्य के सूने मकान में हुई चोरी को लेकर हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नर्मदापुरम में दबिश देकर दो शातिर अपराधियों रीनू जाटव उर्फ राहुल अंडा और गोपी किशन धुर्वे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्होंने समता कॉलोनी सहित त्रिमूर्ति नगर में चोरी की वारदातें कबूलीं। पुलिस ने इनके पास से 8 लाख रुपये के जेवर बरामद किए। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने बाबाटोला हनुमानताल निवासी दो साथियों सूरज चौधरी और शक्ति उर्फ राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लाख रुपये के चोरी के जेवर बरामद किए। जबलपुर। मध्य प्रदेश पुलिस के सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत बुधवार सुबह जबलपुर पुलिस द्वारा रन फॉर साइबर सेफ्टी मैराथन का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय की मौजूदगी में सुबह 7 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से इस दौड़ को हरी झंडी दिखाई गई। मैराथन में शामिल प्रतिभागियों ने अंबेडकर चौक हाईकोर्ट चौक घंटाघर और तैयब अली चौक से होते हुए वापस परेड ग्राउंड तक का सफर तय किया। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी सोशल मीडिया के खतरों और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के तरीकों के प्रति जागरूक करना था ताकि वे साइबर ठगी का शिकार होने से बच सकें। अधारताल थाना क्षेत्र की नेता कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला के साथ बर्बरता और मकान पर अवैध कब्जे के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता मुन्नी बाई चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि उनकी बड़ी बहू कलावती चक्रवर्ती पोते अभिषेक चक्रवर्ती और बहू के भाई प्रमोद चक्रवर्ती ने अपने गुर्गों के साथ उनके घर में जबरन प्रवेश किया। हमलावरों ने तलवार और पिस्तौल का खौफ दिखाकर बुजुर्ग महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और मकान हथियाने की कोशिश की। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें तोड़फोड़ और मारपीट का मंजर साफ नजर आ रहा है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं पीड़ित बुजुर्ग का आरोप है कि अधारताल पुलिस को शिकायत और साक्ष्य सौंपने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। न्याय और सुरक्षा के लिए दर-दर भटक रहीं मुन्नी बाई ने अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है बेलबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर चौक पर एक इलेक्ट्रिक ऑटो और दोपहिया वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर पहुंचे दोनों घायलों के परिजनों के बीच अपने-अपने मरीज को पहले अस्पताल भेजने की बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में स्थानीय लोगों की समझाइश से स्थिति सामान्य हुई। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को एंबुलेंस की मदद से और ई-रिक्शा चालक को दूसरे ऑटो से तत्काल उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलते ही बेलबाग पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं जिन्हें तुरंत अस्पताल भिजवाया गया है। थाना प्रभारी को हादसे और विवाद की गहन जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोनों पक्षों से पूछताछ और मौके से मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।