Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
08-Jul-2026

सेफ किलिक 2.0 अभियान के तहत गुम व चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए कुएं में जहरीली गैस के प्रभाव में आने से गिरे व्यक्ति को बचाने उतरे अधेड़ की मौत दो आहत लांजी मीरिया में महिलाओं ने रोकी शराब माफियाओं का वाहन पुलिस ने सेफ किलिक 2.0 अभियान के तहत पिछले 6 महीनों में सीईआईआर पोर्टल की मदद से लगभग 34 लाख रुपए मूल्य के 225 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाकर उनके चेहरे पर मुस्कान वापस लौटाई। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन में चलाए गए इस विशेष अभियान का समापन मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम बालाघाट में किया गया। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम में जिनके मोबाईल गुम व चोरी हुए थे उन्हें वापस लौटाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में करीब 125 मोबाइल थाना स्तर पर वापस सौंपे गए। पुलिस के अनुसार मोबाइल गुम या चोरी होने पर सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर ट्रेसिंग कर ये मोबाइल रिकवर किए गए। बारिश के मौसम में हर वर्ष कुएं में बने गहरे कुएं में जहरीली गैस (मिथेन गैस) बनने से कुंए में उतरते समय मौत व हादसा होने के मामले सामने आते है। शासन-प्रशासन द्वारा इस संबंध में सुझाव व सर्तकता बरतने की सलाह व अपील भी जारी की जाती है। लेकिन कुएं के जहरीली गैस से होने वाले हादसे पर पूरी तरह रोक नहीं लग रही है। कुएं में जहरीले गैस के चलते जिले के भरवेली थाना क्षेत्र के मरारीटोला में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम कुएं में मोटर निकालने उतरे मरारीटोला निवासी युवराज मसकरे जो जहरीली गैस के संपर्क में आने से गिर गया। जिसे बचाने उतरे अशोक कावरे व नरेश कावरे भी गैस के चपेट में आने से आहत हो गए। इनमें अशोक कावरे की जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। वहीं नरेश व युवराज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की तहरीर अस्पताल चौकी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी जांच के लिए भरवेली थाना को भेजी जाएगी। कहने को तो विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन जमीनी हकीकत देखनी हो तो लामता रेलवे बाईपास सड़क की हालत देख लीजिए। इस समय यह बाईपास सड़क पूरी तरह से बदहाली के आंसू रो रही है। बारिश की शुरुआत होते ही यह मुख्य मार्ग पूरी तरह से दलदल और गहरे तालाबों में तब्दील हो चुका है। सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि यहाँ से पैदल निकलना भी दूभर है। आए दिन दुपहिया वाहन चालक यहाँ फिसलकर गिर रहे हैं और कई बड़े हादसे होते-होते टल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और रेलवे विभाग की लापरवाही के कारण यह सड़क अब मुसीबत का रास्ता बन चुकी है। जिले के बहेला थाना क्षेत्र के मिरिया टेकेपार गांव में ग्रामीणों ने शराब से भरा वाहन पकड़ लिया। वाहन में 12 से 14 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब मिली जिसका नंबर छत्तीसगढ़ का है। चालक और साथी मौके से फरार हो गए। वाहन से एक रजिस्टर भी बरामद हुआ जिसमें शराब बेचने वालों के नाम और नंबर दर्ज हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची और वाहन जब्त किया हालांकि कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों और पुलिस में बहस का वीडियो वायरल हो गया। जिला पंचायत सदस्य ज्योति उमरे ने आरोप लगाया कि शराब माफिया अब ग्रामीणों पर गुंडागर्दी करने लगे हैं और कठोर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शराब और वाहन जब्त कर लिया है आगे की जांच जारी है।