Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Jul-2026

उत्तराखंड को अपने 25 साल पूरे होने पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है जिसमें पूर्ण साक्षरता के मामले में उत्तराखंड का नाम भी अब पूर्ण साक्षरता की सूची में शामिल हो गया है। नई शिक्षा नीति 2020 एवं उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत देश का पूर्ण साक्षरता वाला राज्य बनने का गौरव उत्तराखंड को मिला है। पूर्व में इसे कैबिनेट में भी लाया गया था और अब बीते दिन राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसके बाद अब मिजोरम गोवा त्रिपुरा सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के बाद उत्तराखंड छठवां पूर्ण साक्षरता वाला राज्य बन चुका है। मानसून की ये पहली बारिश कई जगहों पर आफत बनकर बरसी है जगह जगह जलभराव रास्ते अवरुद्ध हो गए है वही भगवान पुर के खेड़ी शिकोहपुर गांव के शमीम अंसारी और रफी कुरैशी के मकान इस बारिश में भर भराकर गिर पड़े l शाम से शुरू हुई इस बारिश ने कच्चे मकानों में रहने वालो के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है खाना बनाने से लेकर उठने बैठने और सोने तक का संकट खड़ा हो गया है l शमीम अंसारी और रफी कुरैशी का मकान गिर गया उनके यहां कुछ महीने के बाद बेटी की शादी होनी थी उसका सभी सामान मकान के मलबे में दबकर कूड़ा बन गया उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री मधु भट्ट ने आगामी ऐतिहासिक यात्रा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में देहरादून से सोमनाथ तक एक विशेष यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।​ मंत्री मधु भट्ट ने स्पष्ट किया कि यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से सुविधाजनक होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन पानी और आवास की व्यापक व्यवस्था की गई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक यात्रा है और देहरादून से सोमनाथ तक श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के. सी. वेणुगोपाल कल से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं माना जा रहा है कि इस दौरान वे पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को दूर कर संगठन को आगामी चुनावों के लिए एकजुट करने का प्रयास करेंगे। वही इससे पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी कई दौरों के माध्यम से कांग्रेस की जमीनी फीडबैक ले चुकी हैं। वहीं वेणुगोपाल के दौरे से पहले भाजपा ने निशाना साधा है प्रदेश प्रवक्ता कुँवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस न तो भाजपा का विषय रही है और न ही उत्तराखंड की जनता का और साथ ही द्वेष भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस देशभर और उत्तराखंड में नकारी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर केवल 2027 के चुनाव प्रदेश की प्रगति और विकसित उत्तराखंड पर है। मुख्यमंत्री लगातार फील्ड में रहकर विकास के काम कर रहे हैं भाजपा विकास की राजनीति करती है और आगे भी करती रहेगी रुड़की के लंढौरा कस्बा के चादी चौक में विजिलेंस की टीम ने मुखबिर की सुचना पर छापा मार कार्रवाई की है अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया l लंढौरा बिजली अधिकारी एसडीओ अनिल गुलशन बलूनी ने बताया कि मीटर में छेड़छाड़ लगती है जिसके आधार पर पुराना मीटर उतार कर सीज कर दिया गया है और उसकी जगह नया मीटर लगाया गया है पुराने मीटर को जांच के लिए लैब भेजा जायेगा l इस दौरान देहरादून से आई विजिलेंस टीम की इंस्पेक्टर जोशी और सब इंस्पेक्टर संजीव त्यागी मौजूद रहे l