1. शेयर बाजार में सपाट कारोबार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 77100 और निफ्टी 24100 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार में ऑटो आईटी और मीडिया सेक्टर के शेयरों में दबाव देखने को मिला जबकि मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी दर्ज की गई। निवेशकों की नजर अब वैश्विक संकेतों और आगामी आर्थिक आंकड़ों पर बनी हुई है। 2. टॉप-10 कंपनियों की वैल्यू में 88 हजार करोड़ रुपये का इजाफा पिछले कारोबारी सप्ताह में देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप 88 हजार 678 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस बढ़त में सबसे बड़ा योगदान आईसीआईसीआई बैंक का रहा जिसकी बाजार पूंजी करीब 29 हजार 589 करोड़ रुपये बढ़ी। एचडीएफसी बैंक रिलायंस इंडस्ट्रीज बजाज फाइनेंस एसबीआई और एलएंडटी की वैल्यू भी बढ़ी जबकि भारती एयरटेल टीसीएस एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई। 3. टाटा मोटर्स लाएगी चार नई इलेक्ट्रिक कारें टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2031 तक चार नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की बड़ी योजना बनाई है। कंपनी अपने मौजूदा पोर्टफोलियो के 10 से अधिक मॉडलों को भी फेसलिफ्ट और अपग्रेड करेगी। फिलहाल टाटा के पास छह इलेक्ट्रिक कारें हैं और कंपनी का लक्ष्य भारतीय ईवी बाजार में 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल करना है। 4. ग्रीस के साथ कारोबार बढ़ाएगा भारत केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारतीय उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल अब ग्रीस पहुंच गया है। इस दौरे में रक्षा कृषि खाद्य आधारभूत ढांचा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में निवेश और व्यापार बढ़ाने के अवसर तलाशे जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल एथेंस स्टार्टअप बिजनेस इन्क्यूबेटर के कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ ग्रीस के उद्योग जगत और प्रमुख विनिर्माण इकाइयों के साथ भी बैठकें करेगा। 5. कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी-सीईओ अशोक वासवानी देंगे पद छोड़ेंगे कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अशोक वासवानी 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ देंगे। बैंक के मुताबिक उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से दोबारा नियुक्ति नहीं लेने का फैसला किया है। इसके बाद बैंक के बोर्ड ने नए एमडी और सीईओ की तलाश की प्रक्रिया शुरू कर दी है।