Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
20-Aug-2026

श्वेता तिवारी के ड्रिंक ऑर्डर में निकला कॉकरोच एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने ऑनलाइन एनर्जी ड्रिंक ऑर्डर किया लेकिन पैकेट खोलते ही उसमें कॉकरोच मिलने से वह घबरा गईं। श्वेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने इंस्टामार्ट से रेड बुल मंगवाया था लेकिन डिलीवरी के साथ कॉकरोच भी घर पहुंच गया। उन्होंने महाराष्ट्र के FDA अधिकारी तुकाराम मुंढे को याद करते हुए सवाल किया कि वे कहां हैं। साथ ही उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी पर भी तंज कसा। श्वेता पहले इस संगठन के विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। सलमान की याचिका पर हटाया गया ‘काला हिरण’ का टीजर फिल्म निर्माता अमित जानी ने अपनी फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ के टीजर को हटाने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म के टीजर और प्रचार सामग्री को हटाने का निर्देश दिया था। यह फिल्म 1998 के चर्चित काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित बताई जा रही है। निर्माता ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी है कि हाईकोर्ट का आदेश अनुचित सेंसरशिप है और इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित होती है। कंगना रनोट ने मॉडर्न डेटिंग पर उठाए सवाल एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने बेंगलुरु में पति और पांच साल के बेटे की हत्या के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नीले ड्रम की तस्वीर शेयर करते हुए आधुनिक रिश्तों और डेटिंग कल्चर पर सवाल उठाए। कंगना ने कहा कि आज रिश्ते बॉडी काउंट तक सिमटते जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे अपराधों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दूसरे परिवारों के साथ हो रही घटनाओं से सबक लेने की जरूरत है। कंगना ने अपनी पोस्ट में पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को लेकर भी चिंता जताई। सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक की अर्जी वापस ली गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब बड़ी खबर सामने आई है। सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की अर्जी वापस ले ली है। बुधवार को उन्हें बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई की फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया। गोविंदा के मैनेजर शशि रंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब दोनों के बीच सब ठीक है और सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद है। कोर्ट के बाहर यशवर्धन ने भी मामले पर कोई जानकारी देने से इनकार किया। सुविंदर विक्की ने कभी बेची थीं इंश्योरेंस पॉलिसियां एक्टर सुविंदर विक्की ने अपनी जिंदगी के संघर्षों को याद करते हुए बताया कि मुंबई में शुरुआती दिनों में उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। थिएटर से मिले 5 हजार रुपए लेकर वह मुंबई पहुंचे थे लेकिन पैसे खत्म होने के बाद उन्हें वापस पंजाब लौटना पड़ा। गुजारा करने के लिए उन्होंने इंश्योरेंस पॉलिसियां बेचने के साथ छोटे-मोटे काम भी किए। करीब एक दशक तक पंजाबी फिल्मों में छोटे किरदार निभाने के बाद उन्होंने ‘उड़ता पंजाब’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इसके बाद वह ‘केसरी’ ‘माइलस्टोन’ ‘कोहरा’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ जैसी फिल्मों में नजर आए।