Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
12-Oct-2026

शिवराज बोले- मेरे क्षेत्र में जुल्म-अन्याय की इंतिहां हुई सीहोर के कोसमी गांव में रविवार दोपहर 2 बजे वन विकास निगम ने आदिवासी परिवारों के 12 मकान तोड़ दिए। फसल कुचल दी गई। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे तो महिलाएं उनसे मिलकर रोने लगीं। धरना स्थल पर बैठकर पीड़ितों की पीड़ा सुनी।शिवराज ने कहा- मेरे क्षेत्र में जुल्म और अन्याय की इंतिहां हुई है। जिन घरों में सुबह तक बच्चों की किलकारियां गूंज रही थीं वहां अब बच्चों की चीखें सुनाई दे रही हैं। महिलाएं छाती पीट-पीटकर रो रही हैं। उन्होंने मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को फोन किया। शिवराज बोले- लाड़ली बहनें गुस्सा हो गईं तो खैर नहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर सरकार को लाड़ली बहना जैसी योजनाएं जारी रखनी पड़ेंगी। रायसेन के भोजपुर में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं से पूछा कि योजना की राशि कितनी बढ़नी चाहिए। इस पर महिलाओं ने ₹3000 करने की आवाज लगाई।शिवराज ने जवाब दिया “₹3000 बढ़ेंगे धीरे-धीरे।” उन्होंने कहा “अब ये योजना मुख्यमंत्री जी ने जारी रखी है और हर सरकार को जारी रखनी पड़ेगी। सबको पता है कि बहनें गुस्सा हो गईं तो फिर खैर नहीं है।” भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट48 घंटे में बदले पुलिस के बयान एरोड्रम थाने में भाजपा कार्यकर्ता पं. जयदीप दुबे और उनके बहनोई पंकज शुक्ला के साथ कथित मारपीट के मामले को तीन दिन होने जा रहे हैं लेकिन घटनाक्रम अब भी सवालों के घेरे में है। कार्रवाई से ज्यादा चर्चा पुलिस अधिकारियों के बदलते बयानों की हो रही है।घटना वाली रात पहले टीआई समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की बात कही गई। इसके बाद चार से पांच पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आने का बयान आया और अंत में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर टीआई वेदेंद्र सिंह को लाइन अटैच किया गया। CM से बोले पूर्व मंत्री-MP में ऑनलाइन बिक रहा नशा मध्यप्रदेश में ऑनलाइन नशा बेचने वाली कंपनियों का मुद्दा रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने उठा। नरसिंहपुर में पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि विदेशी ताकतें नशे के जरिए बच्चों को बर्बाद करने का प्रयास कर रही हैं।उन्होंने दावा किया कि 5-6 कंपनियां ऑनलाइन नशा पहुंचा रही हैं। इन्हें दंड देने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील भी की। बहाली के आदेश नहीं मिलने से पलटे पटवारी मध्यप्रदेश में 4 हजार से ज्यादा निलंबित और बर्खास्त पटवारियों की बहाली के आदेश जारी नहीं होने पर पटवारी संघ ने स्वामित्व योजना का काम नहीं करने की बात कही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद पटवारी सोमवार से काम शुरू करने पर सहमत हुए थे। राजस्व विभाग ने शनिवार को BNS की धारा 218 के तहत अभियोजन नहीं चलाने का आदेश जारी कर दिया लेकिन कलेक्टरों ने बहाली के आदेश वापस नहीं लिए। इसके बाद पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने वीडियो जारी कर फिलहाल योजना के काम से अलग रहने की बात कही।