Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
12-Oct-2026

रिलायंस इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी वाली कंपनी जियो-बीपी ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया है। इस साल कंपनी ने पहली बार कीमतें बढ़ाई हैं। नई कीमतें रविवार से लागू हो गई हैं। इसके बाद पंजाब में जियो-बीपी के पंपों पर पेट्रोल करीब ₹108.54 और डीजल ₹99.19 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं हरियाणा में पेट्रोल की कीमत करीब ₹109.80 और डीजल की ₹97.75 प्रति लीटर हो गई है। सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट शेयर बाजार में आज यानी 12 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 200 अंक की गिरावट के साथ 72400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक गिरावट है ये 22600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT बैंकिंग और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। भारतीय-बाजार से ₹44166 करोड़ निकाले विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकालने का सिलसिला जारी है। अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक इक्विटी मार्केट से ₹44166 करोड़ की निकासी की है। इसके साथ ही साल 2026 में अब तक FPIs का कुल नेट आउटफ्लो बढ़कर ₹3.04 लाख करोड़ से ज्यादा हो चुका है। मस्क बोले- भारत में स्टारलिंक के सस्ते प्लान लाएंगे सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक की कीमतें भारत में काफी सस्ती होंगी। देश में इसकी एंट्री को लेकर चल रहे विवाद के बीच इलॉन मस्क ने इसके संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि मार्केट में कंपनियों के बीच कॉम्पिटिशन बढ़ने से आखिरी फायदा भारतीय यूजर्स को ही होगा।उन्होंने कहा कि स्टारलिंक के आने से अंबानी का मुनाफा थोड़ा घट सकता है लेकिन उनका कारोबार बंद नहीं होगा। जाहिर है अगर स्टारलिंक भारत में बहुत महंगी होगी तो उसे कोई नहीं खरीदेगा। इसलिए स्पेसएक्स को यहां टिकने के लिए अपनी कीमतें सस्ती रखनी ही पड़ेंगी।