Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
21-Aug-2026

सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा निफ्टी में भी 20 अंकों की तेजी शेयर बाजार में आज यानी 21 अगस्त को हल्की तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 50 अंक चढ़कर 77600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 20 अंकों की बढ़त है और यह 24250 के स्तर पर बना हुआ है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों और कंपनियों के प्रदर्शन पर बनी हुई है। दूरदराज इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाएगा Starlink भारत में लाइसेंस के लिए दोबारा आवेदन एलन मस्क ने भारत के दूरदराज और ग्रामीण इलाकों तक स्टारलिंक इंटरनेट सेवा पहुंचाने की योजना पर जोर दिया है। मस्क ने कहा कि स्टारलिंक उन लोगों की मदद कर सकता है जिन्हें अभी बेहतर इंटरनेट सुविधा नहीं मिल पा रही है। एक दिन पहले स्टारलिंक ने भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लाइसेंस के लिए दोबारा आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि देश के करीब 11 हजार गांवों में अभी 4G कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है। चीनी के दाम घटने की उम्मीद सरकार ने आयात को टैक्स फ्री किया चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने इसके आयात को 31 अक्टूबर तक टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। पिछले एक महीने में चीनी के दाम करीब 10 फीसदी बढ़े हैं और रिटेल बाजार में कीमत लगभग 55 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। गन्ने के रस और सिरप का बड़ा हिस्सा इथेनॉल उत्पादन में जाने से घरेलू बाजार में चीनी की सप्लाई प्रभावित हुई है। सरकार को उम्मीद है कि टैक्स फ्री आयात से आने वाले दिनों में कीमतों पर दबाव कम होगा। इंडियन ऑयल की अल्जीरिया से LPG डील हर महीने मिलेगी 55 हजार टन गैस भारत ने LPG की सप्लाई को लेकर खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अल्जीरिया की सरकारी कंपनी सोनाट्रैक के साथ 2027 के लिए LPG आयात समझौता किया है। इसके तहत हर महीने करीब 55 हजार टन LPG मिलने की उम्मीद है। इस फैसले का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय संकट या समुद्री मार्गों में बाधा आने की स्थिति में भारत में रसोई गैस की सप्लाई को सुरक्षित बनाए रखना है। जुलाई में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 5% घटी इंडिगो सबसे आगे जुलाई में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में करीब 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। DGCA के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में करीब 1.20 करोड़ यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से सफर किया। एयरलाइन मार्केट में इंडिगो 67.4 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रही और उसने करीब 80.82 लाख यात्रियों को सफर कराया। एयर इंडिया ग्रुप करीब 24 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि अकासा एयर की हिस्सेदारी 5.5 फीसदी रही। स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी 1.6 फीसदी दर्ज की गई।