Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
17-Aug-2026

1. E20 पेट्रोल को लेकर सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की सलाह सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने पुरानी टू-व्हीलर्स के लिए E10 पेट्रोल की बिक्री फिर से शुरू करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि देश में करीब 8 करोड़ पुराने बाइक और स्कूटर कार्बोरेटर तकनीक पर चलते हैं जिनमें E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से इंजन गर्म होने और रबर-पार्ट्स पर असर जैसी समस्याएं आ सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग को 20 प्रतिशत से आगे बढ़ाने से पहले ‘फूड वर्सेज फ्यूल’ और पानी की खपत का संतुलन देखना जरूरी है। 2. शेयर बाजार में भारी गिरावट भारतीय शेयर बाजार में आज 17 अगस्त को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 500 अंक टूटकर 77500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है और यह करीब 24250 के स्तर पर है। IT बैंकिंग और FMCG शेयरों में ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। 3. आज से दो IPO खुले शेयर बाजार में आज से दो नए IPO निवेशकों के लिए खुल गए हैं। होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वेलरी मार्ट के IPO में 19 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। ललिता ज्वेलरी मार्ट IPO के जरिए करीब 1700 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है जबकि होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स करीब 2600 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। 4. LPG सप्लाई मजबूत करने की सरकार की तैयारी मध्य पूर्व में तनाव और युद्ध के कारण LPG सप्लाई पर पड़े असर के बाद केंद्र सरकार ने देश में LPG उत्पादन बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 21 सरकारी और निजी कंपनियों के लिए कुल 63810 टन प्रतिदिन LPG उत्पादन की क्षमता और लक्ष्य तय किया है। सरकार के मुताबिक सप्लाई बाधित होने या बाजार में गैस की कमी की स्थिति में यह व्यवस्था तुरंत लागू की जाएगी। 5. टॉप-10 कंपनियों में 5 का मार्केट कैप घटा पिछले कारोबारी सप्ताह में शेयर बाजार में गिरावट के बीच देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 5 के मार्केट कैप में कुल करीब 1 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। IT दिग्गज TCS की मार्केट वैल्यू में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई और कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 34263 करोड़ रुपये घट गया। दूसरी ओर LIC की मार्केट वैल्यू में बढ़ोतरी देखने को मिली।