Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Jun-2026

भोपाल में LNCT ग्रुप के ठिकानों पर ED की रेड फीस-स्कॉलरशिप में 200 करोड़ की गड़बड़ी भोपाल में एलएनसीटी (LNCT) ग्रुप के शैक्षणिक संस्थानों और उससे जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। 200 करोड़ रुपए से अधिक की कथित वित्तीय हेराफेरी उजागर होने के बाद ईडी की टीम भोपाल सहित ग्रुप के अन्य परिसरों और संबंधित स्थानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है।ईडी और EOW यह जांच कर रहे हैं कि अलग-अलग खातों संस्थाओं और कंपनियों के बीच पैसे कैसे ट्रांसफर हुए। कार्रवाई केवल भोपाल तक सीमित नहीं है। मामले से जुड़े अन्य परिसरों संस्थानों और ठिकानों पर भी जांच जारी है।ईडी वित्तीय दस्तावेज बैंकिंग रिकॉर्ड अकाउंट स्टेटमेंट संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर डिटेल जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। तीन साल में 529 स्कूलों का होगा उन्नयन मोहन कैबिनेट ने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अगले तीन सालों में 315 माध्यमिक स्कूलों को हाई स्कूल और 214 हाई स्कूलों को हायर सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 635 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। वर्ष 2026-27 में 75 माध्यमिक शालाओं का हाई स्कूल तथा 100 हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा।इसके बाद आगामी 2 वर्षों 2027-28 एवं 2028-29 में भी इसी प्रकार प्रतिवर्ष 75 माध्यमिक एवं 100 हाईस्कूलों के उन्नयन पर सैद्धांतिक सहमति दी गई है। राहुल गांधी पर मानहानि याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मानहानि मामले से जुड़ी याचिका पर मंगलवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।भोपाल MP MLA कोर्ट ने अपना जवाब पेश किया जिसे हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड पर लेते हुए अंतरिम राहत की मांग पर कल सुनवाई तय की है। ऐसे में राहुल गांधी पर लगे मानहानि पर तय हो जाएगा कि ट्रायल कोर्ट में पेश होने से उन्हें छूट मिलती है या फिर उन्हें सुनवाई के लिए उपस्थित होना पड़ेगा। राहुल गांधी ने भोपाल कोर्ट से जारी समन को चुनौती दी है क्योंकि शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह ने राहुल गांधी पर मानहानि का दावा किया है । भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर ABVP अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कॉलेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पोस्टरों पर “शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी” और “जहां ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे। एमपी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति घोषित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस बार प्रदेश कार्यसमिति में 106 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 41 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं भाजपा ने फिलहाल विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति नहीं की है। इधर 106 सदस्यों में सिर्फ एक मुस्लिम महिला बिलकिस जहां को प्रदेश कार्य समिति में जगह मिली है।प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को शामिल किया गया है। BJP कार्यकर्ता के घर आया 31 हजार का बिजली बिल ग्वालियर में एक भाजपा कार्यकर्ता की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में कार्यकर्ता ने बिजली वितरण कंपनी और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर नाराजगी जाहिर की है।कार्यकर्ता का आरोप है कि उसके मकान का बिजली बिल 31 हजार रुपए आया है। उसने समय रहते शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की विधानसभा क्षेत्र का यह कार्यकर्ता प्रदीप श्रीवास्तव निवासी है। धार बड़वानी खरगोन नर्मदापुरम में तेज बारिश मानसून की रफ्तार धीमी होने से मध्य प्रदेश में जून का महीना अब तक सूखा बीता है। प्रदेश में सामान्य से 52% कम बारिश दर्ज की गई जिससे खरीफ फसलों की बोवनी प्रभावित हो रही है।हालांकि मंगलवार को बड़वानी खरगोन नर्मदापुरम और धार जिले में तेज बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया लेकिन किसानों का कहना है कि बोवनी के लिए अभी और पानी की जरूरत है।