Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Jun-2026

AI से बनाए फर्जी NEET पेपर30-35 छात्रों से वसूले पैसे फर्जी NEET प्रश्न पत्र बेचने के आरोप में गिरफ्तार इंदौर के लॉ स्टूडेंट अक्षय मालवीय ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक फर्जी प्रश्न पत्र की स्टोरी पोस्ट करने पर उसे करीब 8 हजार लाइक्स मिले थे। इसके बाद सैकड़ों मैसेज आने लगे। वह सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता था इसलिए बढ़ते लाइक्स और मैसेज ने उसका उत्साह बढ़ा दिया।अक्षय ने पुलिस को बताया कि उसने फर्जी NEET प्रश्न पत्र ChatGPT और अन्य एआई आधारित एप्लीकेशन की मदद से तैयार किए थे। क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने 20 जून को अक्षय को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम पर फर्जी लिंक शेयर कर 30 से 35 छात्रों से रुपए वसूले थे। मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ उसी दिन विभाजन की नींव भी रख दी गई थी। विभाजन के दौरान 40 हजार से अधिक लोगों ने अपने प्राण गंवाए थे।सीएम ने ये बात श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को कही। मुक्तिधाम में ही बनाएं मृत्यु प्रमाण-पत्र मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मृत्यु पंजीयन की व्यवस्था विश्राम घाटों पर ही शुरू की जाए। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्हें यह सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सके।मुख्यमंत्री ने ये निर्देश आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की समीक्षा बैठक में जन्म और मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था पर चर्चा के दौरान दिए। सरकार फिर लेगी 2800 करोड़ का कर्ज मोहन यादव सरकार एक बार फिर बाजार से 2800 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। इसके लिए वित्त विभाग ने मंगलवार को राज्य विकास ऋण (State Government Securities) के जरिए दो चरणों में बॉन्ड जारी करने की अधिसूचना जारी की है। यह राशि 1600 करोड़ और 1200 करोड़ रुपए के रूप में जुटाई जाएगी। एमपी के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट प्रदेश में मानसून के एंटर होने की सामान्य तारीख 15 जून है जिसे 8 दिन ज्यादा बीत चुके हैं। फिलहाल अगले 2 से 3 दिन में मानसून के आने का अनुमान जताया जा रहा है। मानसून के जल्दी आने से तेज बारिश का दौर चलता है। जिससे आंकड़ा बढ़ जाता है।