Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Jun-2026

**1. सिक्योरिटी तोड़कर जॉन अब्राहम से मिलने पहुंचा फैन** बेंगलुरु में वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे के एक कार्यक्रम के दौरान एक फैन सिक्योरिटी को चकमा देकर स्टेज पर जॉन अब्राहम से मिलने पहुंच गया। बॉडीगार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन जॉन ने हस्तक्षेप करते हुए फैन से कुछ देर मुलाकात की। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। **2. इंडियाज गॉट लेटेंट पर बॉबी देओल का जवाब** फिल्म अल्फा के प्रमोशन के दौरान बॉबी देओल से पूछा गया कि क्या वह इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में नजर आएंगे। इस पर उन्होंने कहा ये कौन-सा शो है? मुझे इसके बारे में पता भी नहीं है। इसके बाद उन्होंने अगले सवाल का जवाब देना शुरू कर दिया। **3. पुष्पा-2 भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन की सुनवाई टली** हैदराबाद के संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन की सुनवाई फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अभिनेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। पुलिस की चार्जशीट में उन्हें आरोपी नंबर 11 बनाया गया है। यह मामला पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत से जुड़ा है। **4. लव एंड वॉर के सेट पर करंट लगने से कारपेंटर की मौत** रणबीर कपूर आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म लव एंड वॉर के सेट पर शॉर्ट सर्किट के कारण 42 वर्षीय कारपेंटर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के समय आलिया भट्ट सेट पर मौजूद थीं। FWICE ने मृतक के परिवार के लिए घोषित 40 लाख रुपये के मुआवजे को बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की मांग की है। **5. ₹370 बिरयानी विवाद में महिला आयोग सख्त** ₹370 बिरयानी टिप्पणी मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कॉमेडियन प्रणीत मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा की माफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। आयोग ने तीनों आरोपियों को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 थाने में FIR दर्ज कर जांच जारी है।