Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Jun-2026

* **1. शेयर बाजार में हल्की बढ़त वेदांता के शेयर में बड़ी गिरावट** मंगलवार 23 जून को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स करीब 50 अंकों की बढ़त के साथ 77150 के स्तर पर कारोबार करता दिखा जबकि निफ्टी भी लगभग 20 अंक चढ़कर 24100 के करीब पहुंच गया। हालांकि बाजार में आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। वहीं प्रमोटर द्वारा ब्लॉक डील के जरिए करीब 2149 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेचने के बाद वेदांता का शेयर लगभग 6 प्रतिशत तक टूट गया। **2. वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का IPO आज से खुला** कॉर्डेलिया क्रूजेस ब्रांड के तहत देश में डोमेस्टिक ओशन क्रूज सेवा संचालित करने वाली वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का आईपीओ आज से निवेशकों के लिए खुल गया है। निवेशक 25 जून तक इस इश्यू में आवेदन कर सकेंगे। कंपनी ने प्रति शेयर 769 से 808 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। यह 585 करोड़ रुपये का पूरी तरह फ्रेश इश्यू है जिसमें कोई ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं है। कंपनी पहले ही एंकर निवेशकों से 263.25 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। शेयरों की संभावित लिस्टिंग 1 जुलाई को होगी। **3. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पर साइबर अटैक दो लाख से ज्यादा गोपनीय फाइलें लीक** टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स साइबर हमले का शिकार हुई है। हैकर्स ने डार्क वेब पर कंपनी की दो लाख से अधिक गोपनीय फाइलें लीक करने का दावा किया है। इन दस्तावेजों में कंपनी के प्रमुख ग्राहकों एपल और टेस्ला से जुड़े कंपोनेंट डिज़ाइन स्पेसिफिकेशन और अन्य संवेदनशील दस्तावेज शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का उसके बिजनेस ऑपरेशन्स पर कोई असर नहीं पड़ा है और सभी सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। **4. क्रेड के फाउंडर कुणाल शाह बने वॉट्सएप के नए ग्लोबल हेड** मेटा ने बड़ा नेतृत्व परिवर्तन करते हुए क्रेड के संस्थापक कुणाल शाह को वॉट्सएप का नया ग्लोबल हेड नियुक्त किया है। वे विल कैथकार्ट की जगह लेंगे जो अब कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी संभालेंगे। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी क्रेड में करीब 8550 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जिसके बदले उसे कंपनी में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। **5. 100% शुद्ध दावे पर दो कंपनियों पर CCPA का जुर्माना** सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी यानी CCPA ने भ्रामक विज्ञापन देने के मामले में स्टोरिया फूड्स एंड बेवरेजेस और इंग्लिश ओवन ब्रेड बनाने वाली मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज लिमिटेड पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जांच में पाया गया कि दोनों कंपनियों ने अपने उत्पादों को 100% शुद्ध बताकर उपभोक्ताओं को गुमराह किया। अथॉरिटी ने कंपनियों को पैकेजिंग वेबसाइट और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से ऐसे दावों को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए हैं।