Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Jun-2026

जमीनी विवाद में युवक की हत्या नाराज ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा सिर पर गूंडी रखकर जनसुनवाई में किया प्रदर्शन निगम के सफाई कर्मचारी पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप नहीं देने पर ठेला जब्त करने की शिकायत शहर की सड़कों से निजी निर्माण सामग्री हटाने के नगर निगम को सख्त निर्देश स्कूल वाहनों की जांच 7 वाहन जब्त 11 का कटा चालान जिले के नवेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी बोरदेही में जमीनी विवाद के दौरान हुए हमले में घायल 46 वर्षीय सुखराम पिता नान्हू यदुवंशी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मंगलवार को ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन शव लेकर नवेगांव थाने पहुंचे और थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर शुरुआती लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। करीब एक सप्ताह पूर्व हुए विवाद में सुखराम गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। स्थिति तनावपूर्ण होने पर एसडीओपी सुनील बरकड़े और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी अमरवाड़ा की ग्राम पंचायत कुढ़आ में लंबे समय से बंद पड़ी नल-जल योजना के विरोध में मंगलवार को ग्रामीण बड़ी संख्या में जनसुनवाई में पहुंचे। ग्रामीणों ने सिर पर पानी की गूंडी (मटका) रखकर अनोखा प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पेयजल संकट से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि नल-जल योजना बंद होने से ग्रामीणों को दूर-दराज के जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने योजना को तत्काल चालू करने जिम्मेदार ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा भविष्य में जल संकट से बचाव के लिए 50 हजार लीटर क्षमता की स्थायी पानी टंकी स्वीकृत करने की मांग की है। शहर के ईएलसी चौक पर गन्ना रस का ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले सुजल साहू ने नगर निगम के सफाई विभाग में पदस्थ अरुण गढ़ेवाल पर मारपीट अभद्र व्यवहार और ठेला जब्त करने का आरोप लगाया है। आयुक्त को दिए शिकायत पत्र में सुजल ने बताया कि 14 जून को निगम कर्मचारी उसकी दुकान पर पहुंचे और कथित रूप से 10 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर ठेला जब्त कर लिया गया तथा धमकियां दी गईं। पीड़ित का आरोप है कि मानसिक तनाव के कारण उसने आत्महत्या का कदम उठाया जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुजल ने बताया कि ठेला अब तक वापस नहीं किया गया है जिससे उसका रोजगार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उसने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ जांच कर निलंबन की मांग की है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में नगर निगम को शहर की सड़कों पर फैली निजी निर्माण सामग्री हटाने के सख्त निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि कई स्थानों पर कंस्ट्रक्शन मटेरियल सड़कों पर रखे होने से यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। इस पर नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर ऐसे निर्माण सामग्री को हटवाया जाएगा और संबंधितों पर चालानी कार्रवाई भी की जाएगीबैठक में कलेक्टर ने शासकीय संस्थाओं के औचक निरीक्षण के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी निरीक्षण रिपोर्ट ऑनलाइन परख ऐप पर जियो टैगिंग के साथ दर्ज करें। इसके अलावा डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम टेलीमेडिसिन जागरूकता और निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जनपद पंचायत छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत उमगांव में नल-जल योजना के तहत स्वीकृत लाखों रुपये की राशि में अनियमितता के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। शिकायत में सरपंच सुनीता डेहरिया और सचिव मोहन डेहरिया पर मिलीभगत कर मरम्मत कार्य के नाम पर राशि आहरित करने का आरोप लगाया गया है।ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2024 से 2026 के बीच नल-जल योजना की मरम्मत के लिए विभिन्न मदों से 21 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत हुई लेकिन मौके पर कोई ठोस कार्य नहीं कराया गया। इसके चलते गांव में पेयजल संकट गहरा गया है और लोगों को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिवहन विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशों के परिपालन में विशेष जांच दल ने लगभग 50 वाहनों की जांच की। जांच के दौरान दस्तावेज चालक लाइसेंस ओवरलोडिंग सहित विभिन्न बिंदुओं की बारीकी से जांच की गई। कमियां पाए जाने पर 07 वाहनों को जप्त कर कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही 11 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत 93800 रुपये का चालान किया गया। सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में घायल मरीजों से मिलने सांसद बंटी विवेक साहू मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे। दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद उन्होंने मेल फीमेल और आईसीयू वार्ड में भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी ली। सांसद ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे और सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान सांसद ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मंडी टैक्स वृद्धि के विरोध में व्यापारियों की हड़तालकामकाज ठप मध्य प्रदेश में मंडी टैक्स में 50 पैसे की अचानक बढ़ोतरी के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश देखने को मिला। प्रदेशभर की मंडियों के साथ ही छिंदवाड़ा मंडी भी पूरी तरह बंद रही जहां व्यापारियों ने क्रय-विक्रय का कार्य बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों का कहना है कि यह टैक्स वृद्धि अनावश्यक है और इससे व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की है। बंद के चलते मंडी परिसर में दिनभर गतिविधियां पूरी तरह ठप रहीं और व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। मंडी टैक्स वृद्धि के विरोध में व्यापारियों की हड़तालकामकाज ठप मध्य प्रदेश में मंडी टैक्स में 50 पैसे की अचानक बढ़ोतरी के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश देखने को मिला। प्रदेशभर की मंडियों के साथ ही छिंदवाड़ा मंडी भी पूरी तरह बंद रही जहां व्यापारियों ने क्रय-विक्रय का कार्य बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों का कहना है कि यह टैक्स वृद्धि अनावश्यक है और इससे व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की है। बंद के चलते मंडी परिसर में दिनभर गतिविधियां पूरी तरह ठप रहीं और व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। शराब के नशे में ट्रक दौड़ा रहा चालक पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन जब्त सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देहात पुलिस ने वीआईपी रोड पर एक ट्रक चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस को रोड पेट्रोलिंग के दौरान ट्रक क्रमांक एमएच-40के-5844 लहराते हुए चलता दिखाई दिया जिससे गंभीर दुर्घटना की आशंका थी। पुलिस ने तत्काल ट्रक को रोककर चालक की जांच की। संदेह होने पर चालक का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया। रोको-टोको अभियान के तहत फुटपाथ और सड़क से हटाया अतिक्रमण नगर निगम ने शहर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ एवं रोको-टोको अभियान चलाया। निगम आयुक्त सीपी राय के निर्देश पर परासिया रोड इंदिरा तिराहा सत्कार तिराहा सर्किट हाउस रोड वीआईपी रोड खजरी चौराहा और मानसरोवर कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए तथा दुकानों के बाहर रखे स्टैंड और डिस्प्ले बोर्ड अंदर कराए गए किसानों की समस्याओं और बढ़ते अपराधों पर ओबीसी महासभा ने कलेक्टर को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन ओबीसी महासभा द्वारा जिले की विभिन्न जनसमस्याओं किसानों की परेशानियों और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया। जिसमें कई गंभीर आरोपों और समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।ज्ञापन मे । संगठन ने तीन प्रमुख मामलों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है जिनमें हिवराकलां में खाद-बीज खरीद के दौरान मारपीट से युवक के पैर में गंभीर चोट चौरई क्षेत्र में मारपीट व धमकी देने का मामला और कलकोटी में 75 वर्षीय बुजुर्ग के साथ लगातार मारपीट व धमकाने की घटना सहित अन्य मांगे शामिल है इनर व्हील क्लब ने जरूरतमंद विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला हैप्पी स्कूल शंकर कॉलोनी में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई के मार्गदर्शन में विद्यालय को एक अलमारी प्रदान की गई तथा विद्यार्थियों को “मेरी किताब कॉपी” वितरित की गई। बच्चों के लिए पौष्टिक अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूल में वॉश बेसिन स्थापित किया गया जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ने शिक्षा और स्वच्छता को समाज विकास का आधार बताते हुए ऐसे सेवा कार्य आगे भी जारी रखने की बात कही। इनर व्हील क्लब ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल छिंदवाड़ा। टेमनी के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत और दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना पर इनर व्हील क्लब की टीम जिला अस्पताल पहुंची। क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई के नेतृत्व में सदस्यों ने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा फल एवं आवश्यक सामग्री वितरित की। इस दौरान क्लब ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे 145 आवेदक साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने 145 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं। जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि सीमांकन राजस्व अभिलेख दुरुस्ती नामांतरण आवास पट्टा पीएम आवास व किसान सम्मान निधि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने कई मामलों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और कुछ को समय-सीमा बैठक में समीक्षा हेतु चिन्हांकित किया।