Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
23-Jun-2026

देहरादून में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जन शिकायतों के त्वरित और स्थायी निस्तारण को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से लगातार अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनकी जीआईएस आधारित मैपिंग कर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके लिए एनआईसी को पिछले 10 समाधान दिवसों के आंकड़ों का विभागवार विश्लेषण कर शिकायत-बहुल क्षेत्रों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने 146 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और सभी मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि विवाद अतिक्रमण सीमांकन विद्युत पेयजल बैंक ऋण आर्थिक सहायता और महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों को लंबित रखना स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से त्वरित सहायता उपलब्ध कराने दूरस्थ क्षेत्रों की शिकायतों को प्राथमिकता देने तथा विभिन्न विभागों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। भाजपा मुख्यालय में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित की गई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि डॉ. मुखर्जी वैचारिक पुरुष थे। अध्यक्ष ने बताया कि 23 जून 1953 को कश्मीर की अखंडता के लिए कुर्बानी दी जिसके चलते हर साल उनके विचारों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जाता है। भट्ट ने बताया कि 23 जून से 6 जुलाई तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति बूथ पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और हर कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी का चित्र रहेगा। इसके साथ ही उनकी स्मृति में वृक्षारोपण और जिला स्तरीय गोष्ठियां होंगी जिसके लिए जिलों की तिथियां तय हो चुकी हैं। महेन्द्र भट्ट ने बताया कि इस बार 6 जुलाई को डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी जिसके लिए पार्टी ने कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्णप्रयाग के नगरासू में हुए प्रकरण को लेकर कहा कि पूरे मामले पर निष्पक्ष तौर पर दोनों पक्षों को सुनकर कार्रवाई की जा रही है और सिख प्रतिनिधिमंडल को भी आश्वस्त किया गया है कि किसी भी प्रकार कि किसी एक पक्ष के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। डीजीपी उत्तराखंड भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और इस पर जांच चल रही है साथ ही मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बताते हुए उत्साह जताया है कि अब तक करीब चार 40 लाख श्रद्धालु चार धाम यात्रा में आ चुके हैं और हेमकुंड साहिब की यात्रा में भी वृद्धि देखी जा रही है इसलिए लोगों से अपील है कि चार धाम यात्रा में शांतिपूर्ण माहौल बनाने और यात्रा को सफल करने के लिए अपना योगदान जरूर दें। जिससे यात्रा की दिव्यता और भव्यता को बनाए रखा जा सके। साथ ही मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया को लेकर भी कहा कि किसी भी प्रकार की कोई भ्रामक जानकारी न फैलाई जाए। देवभूमि उत्तराखंड में सभी धर्मों का सम्मान है और हमारा यही प्रयास है कि सामाजिक और धार्मिक सौहार्द देवभूमि में बरकरार रहे। मसूरी-देहरादून मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध पानी वाला बैंड का ऐतिहासिक प्राकृतिक जलश्रोत इन दिनों जल संकट का सामना कर रहा है वर्षों से लगातार बहने वाला यह स्रोत अब धीरे-धीरे सूखता दिखाई दे रहा है जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों में भी चिंता बढ़ गई है l स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह जलस्रोत ब्रिटिश काल से अस्तित्व में है और पूरे वर्ष निरंतर पानी उपलब्ध कराता रहा है चारधाम यात्रा मार्ग पर होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां रुककर पानी पीते थे और कुछ समय विश्राम भी करते थे लेकिन अब पानी का प्रवाह बेहद कम हो गया है जिससे यहां आने वाले लोगों की संख्या भी घटने लगी है l लोगों का कहना है कि गर्मियों में यह स्रोत ठंडे पानी और सर्दियों में गर्म पानी के लिए जाना जाता था ऐसे ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर स्वरूप जलश्रोत का सूखना पर्यावरणीय दृष्टि से भी गंभीर संकेत माना जा रहा है l जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि ग्राफिक एरा हॉस्पिटल धूलकोट देहरादून ने हैवानियत एवं लूटपाट की सारी हदें पार कर दी हैं l इस अस्पताल द्वारा मरीजों में भय उत्पन्न कर ऑपरेशन के नाम पर लाखों रुपए मरीजों से लूटने का काम किया जा रहा है तथा जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत भी नहीं है उसको भी जबरन ऑपरेशन की ओर धकेला जा रहा है l यहां तक कि मृत मरीजों से भी दवाइयां स्टेंट एवं वेंटिलेटर आदि के नाम पर लूटा जाता है l अन्य प्रदेश के मरीजों से इस अस्पताल द्वारा जमकर लूटपाट की जाती है l नेगी ने कहा हाल ही में एक माइनर ब्रेन हेमरेज वाले मरीज को उसकी जान का खतरा बताकर तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता बात कर 25 लाख रुपए जमा करने की बात कही जब उनके द्वारा हमसे संपर्क किया गया तो हमने अन्य स्पेशलिस्ट डॉक्टर से इस बारे में बात की; उन्होंने बगैर ऑपरेशन किये ही मात्र एक-सवा लाख लाख रुपए में मरीज को ठीक कर एक हफ्ते में ही घर भेज दिया l अगर ग्राफिक एरा अस्पताल द्वारा इस मरीज ऑपरेशन किया जाता तो न जाने और कितने और ऑपरेशन कर इनको लूटने का काम किया जाता है तथा लास्ट में सॉरी बोलकर इति श्री कर ली जाती नगर पालिका परिषद मसूरी को ईमेल के जरिए बम से उड़ने की धमकी मिली है जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया है विगत रात्रि उप जिधिकारी कार्यालय के माध्यम से नगर पालिका को एक ईमेल आया है जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पालिका को बम से उड़ने की धमकी दी गई है जिसके बाद खुफिया एजेंसी जांच में जुड़ गई है l मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने स्थल की गहनता से जांच की गई है l नगर पालिका पहुंची बम निरोधक दस्ते ने पूरे नगर पालिका कार्यालय को खाली करवा दिया और उसके बाद सभी कमरों की जांच की गई और घटना की वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी की गई है मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और खुफिया विभाग ने क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है l मसूरी में पहली बार हुई इस तरह की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है अधिशासी अधिकारी द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है और धमकी भरे इमेल के स्रोत है प्रेषक की पहचान हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है l