Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
15-Apr-2026

नगर पालिक निगम की स्थगित विशेष बजट बैठक बुधवार को भारी हंगामे और तीखी बहस के बीच संपन्न हुई। बैठक में महापौर ने शहर के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं जिसमें 12 प्रमुख चौराहों का कायाकल्प और कचपुरा व शास्त्री ब्रिज का सौंदर्यीकरण शामिल है। इसके अलावा नर्मदा संरक्षण और जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार को प्राथमिकता देने की बात कही गई।​वहीं विकास के दावों के बीच नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने शहर की बदहाल व्यवस्थाओं पर सत्ता पक्ष को जमकर घेरा। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लापरवाही बढ़ती गंदगी और इलेक्ट्रिक बसों के खराब प्रबंधन का मुद्दा उठाया। साथ ही अमृत-2 योजना के तहत करोड़ों के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में 2200 करोड़ के नए बजट के क्रियान्वयन और आपदा प्रबंधन पर भी गहन चर्चा हुई जिसमें विपक्ष ने पुराने बजट की धीमी प्रगति को लेकर नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गंगानगर चंदन कॉलोनी कबूतर खाना क्षेत्र में आज एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नाली में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का आधा हिस्सा नाली के अंदर फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को कुछ नाबालिग युवक चला रहे थे जिनकी लापरवाही से यह हादसा हुआ घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्रीय जनों ने अपने स्तर पर कार को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया। बताया जा रहा है कि काफी देर बीत जाने के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी। शुक्र है कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई लेकिन नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और पुलिस की देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। ​जबलपुर: शहर के एक अस्पताल के पास संचालित फास्ट फूड आउटलेट में ग्राहकों के साथ ब्रांड के नाम पर धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आउटलेट के बाहर बड़े अक्षरों में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड सब वे का नाम लिखा है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि ग्राहकों को दिए जा रहे बिल पर सब डे दर्ज मिल रहा है। इस कथित ठगी की सूचना मिलते ही एमपीएसयू के अध्यक्ष अभिषेक पांडे कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। ​अभिषेक पांडे ने आरोप लगाया कि आउटलेट संचालक ग्राहकों को भ्रमित कर सीधे तौर पर ठगी कर रहे हैं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जब इस विसंगति के बारे में पूछा गया तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संगठन ने जिला प्रशासन से इस मामले की तुरंत जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इस फर्जीवाड़े को जल्द बंद नहीं किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस घटना के बाद से क्षेत्र के ग्राहकों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जबलपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में जबलपुर के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। हायर सेकेंडरी परीक्षा की विभिन्न संकायों की राज्य स्तरीय मेरिट सूची में जबलपुर के कुल आठ छात्रों ने स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कला संकाय में जबलपुर की अल्फिया अंजुम ने 10वां स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं विज्ञान (गणित) संकाय में सिहोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की पूर्वी गोलहानी ने 8वां स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाई स्कूल की कुमारी अनम अंसारी ने 10वां स्थान प्राप्त किया। जीव विज्ञान संकाय में भी जबलपुर के छात्रों का दबदबा देखने को मिला जहां पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाई स्कूल की कुमारी कृति पांडे ने 8वां स्थान हासिल किया जबकि इसी स्कूल के ओम चौकसे ने 10वां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा समग्र मेरिट सूची में भी जबलपुर के तीन छात्रों ने उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाई स्कूल की कुमारी श्रेया जैन ने चौथा स्थान प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया। वहीं शासकीय रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ा की कुमारी शुभी सैनी ने छठवां स्थान हासिल किया। ब्रह्म ऋषि नर्मदा विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अभिषेक मिश्रा ने सातवां स्थान प्राप्त किया। ​जबलपुर। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार गौरीघाट क्षेत्र को व्यवस्थित और सुंदर बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जिस स्थान पर दो महीने पहले तक अव्यवस्थित और अवैध कब्जे थे वहां अब नगर निगम एक भव्य और आकर्षक RRR (Reduce Reuse Recycle) केंद्र का निर्माण कर रहा है। ​यह पहल न केवल स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग सुधारेगी बल्कि नागरिकों के लिए सेवा और सुविधा का संगम भी बनेगी।इस केंद्र को केवल एक स्टोर की तरह नहीं बल्कि एक सोशल बैंक के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहाँ प्रमुख रूप से ​खिलौना बैंक सक्षम परिवारों द्वारा दिए गए पुराने खिलौने यहाँ जमा होंगे जिन्हें जरूरतमंद बच्चों को वितरित किया जाएगा।