Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-Apr-2026

मेरिट में चमका बालाघाट प्रदेश में छठवें स्थान पर पहुंचा जिला पुलिस का बड़ा एक्शन 100 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार लालबर्रा के मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे स्टेट मेरिट में 8 सितारों ने बढ़ाई क्षेत्र की शान . माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र द्वारा घोषित हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के परिणामों में बालाघाट जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 6वां स्थान हासिल किया है। जिले के 44 मेधावी छात्र-छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। 10 वीं में 36 और 12 वीं में 8 विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान पाया है हाईस्कूल परीक्षा में छतेरा की अक्षरा घोडेश्वर ने 498 अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं शिवम बोपचे ने 497 अंक के साथ तीसरा और भूमि बिसेन ने 496 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। 495 अंक के साथ दिव्यांश चावके और नैना लिल्हारे ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। हायर सेकेंडरी परीक्षा में भी जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जीव विज्ञान समूह की स्तुति जैन ने 489 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। कृषि समूह में स्वाति उइके और मृणाली ठवरे ने 484 अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। बालाघाट पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात्रि में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। 14-15 अप्रैल की दरमियानी रात हुए इस अभियान में 100 से अधिक फरार आरोपी और वारंटी गिरफ्तार किए गए। करीब 250 पुलिसकर्मियों ने जिलेभर में दबिश देकर 140 से ज्यादा संदिग्धों की जांच भी की। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे जिससे जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी। --------------- शहर में प्रस्तावित बूढ़ी भटेरा ओवरब्रिज निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में मुआवजा राशि को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वार्ड क्रमांक 10 और 11 के प्रभावित नागरिकों ने प्रशासन पर मुआवजा निर्धारण में भेदभाव और अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं। वार्डवासियों का कहना है कि एक ही सडक़ के दोनों ओर स्थित होने के बावजूद अलग-अलग दरों से मुआवजा दिया जा रहा है जो कि अनुचित है। प्रभावितों ने बुधवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समान दर से मुआवजा देने और पुनर्मूल्यांकन की मांग की है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) द्वारा बुधवार 15 अप्रैल को घोषित परीक्षा परिणामों ने लालबर्रा विकासखंड को प्रदेश के शैक्षणिक मानचित्र पर स्वर्णाक्षरों में अंकित कर दिया है। सुबह 11 बजे जैसे ही परिणाम घोषित हुए लालबर्रा क्षेत्र में खुशियों की लहर दौड़ गई। इस वर्ष के परिणामों की सबसे खास बात यह रही कि लालबर्रा के कुल 8 विद्यार्थियों ने प्रदेश की राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची (मेरिट लिस्ट) में अपनी जगह बनाई है। कक्षा 10वीं में जहाँ 5 छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में स्थान पाया वहीं 12वीं में भी 3 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हाई स्कूल परीक्षा परिणामों में लालबर्रा के सरकारी स्कूलों का दबदबा देखने को मिला। ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम के बल पर प्रदेश की मेरिट सूची में सेंध लगाई है। । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत के महान शिल्पकार भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती के अवसर पर ग्राम में विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता रही। 14 अप्रैल को प्रातः कार्यक्रमों की शुरुआत त्रिशरण पंचशील ग्रहण के साथ की गई। तत्पश्चात बुद्ध विहार में गौतम बुद्ध डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर सावित्रीबाई फुले ज्योतिराव फुले एवं बिरसा मुंडा जी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक वंदन किया गया। इसके उपरांत भव्य रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायी डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए “जय भीम” के नारे लगा रहे थे। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को लामता में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लामता बौद्ध विहार में आयोजित किया गया था 14अप्रैल को सुबह से ही बौद्ध समाज धर्मालम्बी द्वारा बौद्ध विहार में भगवान बुद्ध एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वालित कर पुष्पमाला अर्पित किये. अन्य और भी सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न किया गया डॉ भीमराव अम्बेडकर के 135 वी जयंती के अवसर में सर्वसमाज के द्वारा रैली का आयोजन किया गया जिसमे सर्व समाज के प्रबुद्ध जनो के उपस्थिति में ग्रामीणजन बूढ़े बुजुर्ग महिला पुरुष नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ ग्रामीण अंचलो के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे जिले में कथित रूप से हो रही धर्म परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर राष्ट्रीय पंवार क्षत्रिय महासभा ने विरोध करते हुये बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से भेंट कर दोषियों पर कार्यवाही किए जाने ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रलोभन दबाव और अन्य गलत तरीकों से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को प्रभावित कर धर्म परिवर्तन कराने का कार्य किया जा रहा है। ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद 25 का उल्लेख करते हुए कहा गया कि धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार है लेकिन किसी भी प्रकार के दबाव प्रलोभन या छल से धर्म परिवर्तन स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की इसे गंभीरता से लेते हुए शीघ्र इस तरह के कृत्य को रोका जाए।