Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
15-Apr-2026

500 में से 499 अंक लाकर प्रतिभा बनी 10वीं की टॉपर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार 73.42% रेगुलर छात्र पास हुए। टॉप टेन में 378 स्टूडेंट्स शामिल हैं। इन्होंने 490 से 499 तक नंबर हासिल किए। टॉप-5 में ही 39 विद्यार्थी शामिल रहे।पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर 498 नंबर वाले दो स्टूडेंट (बालाघाट की अक्षरा घोडेश्वर और सीधी के अभय गुप्ता) हैं। तीसरे नंबर पर सात छात्र रहे। इन्होंने 497 अंक हासिल किए। किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों को निर्बाध रूप से सस्ती बिजली सुलभ कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सोलर पम्प का उपयोग करने के लिए हर तरीके से प्रोत्साहित किया जाए। किसानों को जो इससे जुड़ना चाहते हैं विभाग उनका हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन भी करे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मंत्रालय में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की प्रचलित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। गेहूं के खेत में सैटेलाइट सर्वे दिखा रहा दूसरी फसलें एमपी में गेहूं खरीदी देरी से शुरु होने को लेकर एक तरफ राजनीति हो रही है। वहीं दूसरी तरफ जब खरीदी शुरु हुई है तो ई-उपार्जन पोर्टल पर सैटेलाइट सत्यापन में किसानों की फसल गेहूं के बजाए दूसरी दिख रही है। इन गड़बड़ियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि तकनीकी खामियों के कारण हजारों किसान खरीदी प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं और आर्थिक संकट झेलने को मजबूर हैं। नमकीन 20 से 40 रुपए किलो तक महंगा देश की नमकीन राजधानी माने जाने वाले इंदौर का नमकीन उद्योग इस समय दोहरी चुनौतियों से जूझ रहा है। एक ओर उत्पादन लागत में तेज़ बढ़ोतरी के कारण नमकीन के दाम 20 से 40 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं वहीं दूसरी ओर ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर एक्सपोर्ट पर साफ दिखाई दे रहा है। अनिश्चित हालात के चलते निर्यात ऑर्डर करीब आधे रह गए हैं और गल्फ देशों में सप्लाई लगभग ठप हो गई है जिससे करोड़ों रुपए के कारोबार पर असर पड़ा है। वंदे मातरम् नहीं गाने वाली कांग्रेस पार्षदों पर एफआईआर प्रदेश के इंदौर में ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर पहली बार एफआईआर दर्ज की गई है। नगर निगम के बजट सत्र में राष्ट्रगीत गाने से इनकार करने के मामले में एमजी रोड पुलिस ने कांग्रेस की दो महिला पार्षद-रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम-के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत खजुराहो रेलवे स्टेशन के पास स्थित दि खजुराहो हेरिटेज रिसोर्ट में एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार शाम 6 बजे छत से बंदर भगाते समय हुई। घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया है। मृतक की पहचान खजुराहो निवासी रिंकू रैकवार के रूप में हुई। उसने आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पांच दिन पहले ही होटल में काम शुरू किया था। राजेंद्र भारती केस की सुनवाई टली दतिया से जुड़े चर्चित सहकारिता बैंक घोटाला मामले में पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजेन्द्र भारती को लेकर अहम अपडेट सामने आई है। दिल्ली हाईकोर्ट में 15 अप्रैल को प्रस्तावित सुनवाई टल गई है। अब कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल तय की है। जानकारी के अनुसार सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता पक्ष के वकील कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके जिसके चलते मामले की सुनवाई आगे बढ़ा दी गई। कोर्ट ने अगली तारीख पर राज्य सरकार और शिकायतकर्ता पक्ष को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। तप रहा एमपी... तापमान 42°C के पार तेज गर्मी से पूरा मध्य प्रदेश तप गया है। दिन का तापमान 42 डिग्री और रात 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर और जबलपुर में भी गर्मी का असर बढ़ा है। मंगलवार को नर्मदापुरम प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रतलाम खजुराहो समेत 14 शहरों में टेम्पेरेचर 40 डिग्री या इससे अधिक रहा।